
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की मुन्शीपुलिया- रिंग रोड इकाई का शनिवार को होगा विस्तार एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मुंशीपुलिया रिंग रोड इकाई का शनिवार को विस्तार किया जाएगा संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार को 3:00 बजे आरोही प्लाजा, मुंशी पुलिया चौराहे पर संगठन विस्तार एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे तथा उनकी उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा कमेटी के पदाधिकारियो को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ ग्रहण कराई जाएगी तथा इस अवसर पर मुंशी पुलिया क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).