आलू किसानों की सब्सिडी और MSP को लेकर उद्यान निदेशालय में महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ। आलू किसानों को सब्सिडी में आ रही समस्याओं, आगामी सीजन में आलू पर सहायता तथा आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उद्यान निदेशालय में प्रमुख सचिव उद्यान बी.एल. मीणा की अध्यक्षता में निदेशक उद्यान एवं विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में किसान संगठन की ओर से आलू किसानों की वर्तमान समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि किसानों को मिलने वाली सब्सिडी की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो तथा किसी भी किसान को रजिस्ट्रेशन से लेकर सब्सिडी की धनराशि प्राप्त करने तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में आगामी समय में ₹1 प्रति किलोग्राम के हिसाब से आलू पर सब्सिडी दिए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी आलू सीजन में ₹1.75 प्रति किलोग्राम तक परिवहन सहायता/सब्सिडी दिए जाने की दिशा में भी सरकार की ओर से तैयारी किए जाने की जानकारी बैठक में सामने आई। किसान संगठन ने मांग रखी कि किसानों को इसका लाभ बिना किसी रुकावट और सरल प्रक्रिया के माध्यम से मिलना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने आलू के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने का मुद्दा भी मजबूती से रखा। किसान नेताओं ने कहा कि आलू की उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है और बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण किसानों को कई बार अपनी फसल लागत से कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। ऐसे में आलू के लिए उचित MSP निर्धारित किया जाना किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम होगा।
प्रमुख सचिव उद्यान बी.एल. मीणा ने किसान प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सब्सिडी के रजिस्ट्रेशन एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की समस्याओं को विभागीय स्तर पर गंभीरता से लेकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में यह भी बताया गया कि आगामी APC बैठक में आलू किसानों से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रमुख सचिव सहित उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे तथा किसान संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा सहभागिता करेंगे। बैठक में आगामी आलू सीजन में किसानों को सब्सिडी किस प्रकार बिना किसी रुकावट के उपलब्ध कराई जाए तथा MSP और परिवहन सहायता जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आलू किसानों की वास्तविक समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखना है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य, समय पर सहायता और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरनाम सिंह वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, युवा मंडल अध्यक्ष मोहित यादव, जिला अध्यक्ष बाराबंकी रामशरण वर्मा, जिला अध्यक्ष आगरा दीपक तोमर, जिला अध्यक्ष अलीगढ़ योगेश तोमर, जिला अध्यक्ष मथुरा तिलक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष मैनपुरी नवनीत यादव तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
किसान संगठन ने स्पष्ट किया कि आलू किसानों को सब्सिडी, परिवहन सहायता और MSP का लाभ दिलाने के लिए सरकार के साथ संवाद जारी रहेगा और किसानों की समस्याओं को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
सबसे ज़्यादा पढ़ी गई ख़बरें
प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा
स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह


Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).