Thu, Sep 3
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। सहारनपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सहारनपुर दौरा आज। 11:45 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर होगा आगमन। चौधरी इंद्रसेन और चौधरी रुद्रसेन के आवास जाएंगे। पूर्व सांसद हाजी फजलुरहमान के आवास पर पहुंचेंगे। लिंक रोड स्थित एएलएम हाउस में होगी मुलाकात। 3.30 बजे सरसावा से लखनऊ के लिए होंगे रवाना। कानपुर। बारिश के बाद फिर धंसी डॉट नाला सड़क। हर्ष नगर में भारी बारिश से बड़ा हादसा टला। डॉट नाला ढहने से 30 फीट चौड़ी सड़क धंसी। आसपास के मकानों को खाली कराने का नोटिस। नगर निगम ने जर्जर भवन को भी गिराया। कोर्ट के आदेश के बाद गिराया गया भवन। बारिश से मरम्मत कार्य में आ रही बाधा। डॉट नाला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा खतरा। राजधानी के व्यस्ततम IT चौराहा के पास सड़क धंसी। गड्ढे में गिरा एक बाइक सवार। गड्ढा लखनऊ में पूर्व उप मुख्यमंत्री पूर्व मेयर के घर के पास हुआ है। नेपाल में आई भयावह बाढ़ को एक हफ्ता बीत गया है।अब तक 1093 लोगों की मौत की खबर है और लापता लोगों की संख्या 4,500 से अधिक है। कई टन मलबे और कीचड़ से पटे पड़े रास्तों पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। जो बच गए हैं, वो मलबे में दबे अपने अपनों की खोज में जुटे हैं। फिर से जिंदगी को समेटने की कोशिश की जा रही है। यूपी के कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश चेतावनी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी। SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, पाकिस्तान को भी लताड़ा। नेपाल में एक ही घर से 23 शव बरामद, 4000 लोग अब भी लापता, मौतों का आंकड़ा 962, महामारी का खतरा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 962 शव बरामद किए गए हैं. नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। सहारनपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सहारनपुर दौरा आज। 11:45 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर होगा आगमन। चौधरी इंद्रसेन और चौधरी रुद्रसेन के आवास जाएंगे। पूर्व सांसद हाजी फजलुरहमान के आवास पर पहुंचेंगे। लिंक रोड स्थित एएलएम हाउस में होगी मुलाकात। 3.30 बजे सरसावा से लखनऊ के लिए होंगे रवाना। कानपुर। बारिश के बाद फिर धंसी डॉट नाला सड़क। हर्ष नगर में भारी बारिश से बड़ा हादसा टला। डॉट नाला ढहने से 30 फीट चौड़ी सड़क धंसी। आसपास के मकानों को खाली कराने का नोटिस। नगर निगम ने जर्जर भवन को भी गिराया। कोर्ट के आदेश के बाद गिराया गया भवन। बारिश से मरम्मत कार्य में आ रही बाधा। डॉट नाला क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा खतरा। राजधानी के व्यस्ततम IT चौराहा के पास सड़क धंसी। गड्ढे में गिरा एक बाइक सवार। गड्ढा लखनऊ में पूर्व उप मुख्यमंत्री पूर्व मेयर के घर के पास हुआ है। नेपाल में आई भयावह बाढ़ को एक हफ्ता बीत गया है।अब तक 1093 लोगों की मौत की खबर है और लापता लोगों की संख्या 4,500 से अधिक है। कई टन मलबे और कीचड़ से पटे पड़े रास्तों पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। जो बच गए हैं, वो मलबे में दबे अपने अपनों की खोज में जुटे हैं। फिर से जिंदगी को समेटने की कोशिश की जा रही है। यूपी के कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश चेतावनी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी। SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, पाकिस्तान को भी लताड़ा। नेपाल में एक ही घर से 23 शव बरामद, 4000 लोग अब भी लापता, मौतों का आंकड़ा 962, महामारी का खतरा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 962 शव बरामद किए गए हैं. नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं।

यूपी के स्टार्टअप्स को जर्मनी से मिलेगा ग्लोबल मार्केट का रास्ता, मंत्री सुनील शर्मा ने की अहम बैठक

By News Desk·02 Sept 2026140
0
यूपी के स्टार्टअप्स को जर्मनी से मिलेगा ग्लोबल मार्केट का रास्ता, मंत्री सुनील शर्मा ने की अहम बैठक

जर्मन प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में एमएसएमई, स्टार्टअप्स, तकनीकी सहयोग और निवेश पर हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स और एमएसएमई को जर्मनी और यूरोपीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा से बुधवार को योजना भवन में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और स्टार्टअप्स को जर्मनी एवं यूरोप के बाजारों तक पहुंच दिलाने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

जर्मनी के साथ सहयोग से स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा

मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार्टअप्स और नई तकनीकों के क्षेत्र में प्रदेश में लगातार नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जर्मनी के साथ सहयोग उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मंत्री ने जर्मन इंडियन बिजनेस एलायंस (GIBA) को दोनों देशों के बीच व्यापार और उद्यमिता संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भागीदार बताया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से भारतीय एमएसएमई और स्टार्टअप्स को जर्मनी और यूरोपीय बाजारों में कारोबार स्थापित करने तथा विस्तार करने में मदद मिल सकती है।

निवेश और तकनीकी हस्तांतरण के अवसर बढ़ेंगे

सुनील शर्मा ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप्स के लिए जर्मनी और यूरोप के बाजारों में प्रवेश के अवसर बढ़ने से उनके कारोबार को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। वहीं, जर्मन कंपनियों के लिए भी उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसर विकसित होंगे।

इससे प्रदेश में तकनीकी हस्तांतरण, निवेश और नए कारोबारी संबंधों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। साथ ही निर्यात और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने और युवाओं तथा उद्यमियों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। भारत-जर्मनी सहयोग दोनों देशों के कारोबार और नवाचार के क्षेत्र को नई दिशा दे सकता है।

जर्मन प्रतिनिधिमंडल को दी स्टार्टअप नीति की पुस्तिका

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति की पुस्तिका भी भेंट की। इसमें प्रदेश में स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध नीतिगत सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी दी गई है।

जर्मन प्रतिनिधिमंडल में राउनहाइम, हेस्से के मेयर डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइनमेन के सीईओ स्टीफन विटेकिंड, जर्मन इंडियन बिजनेस एलायंस के सीईओ एवं सह-संस्थापक निर्मल रमन कन्नैयन और GIBA के चेयरमैन सेल्वाकुमार पेरियासामी शामिल रहे।

बैठक में विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक समीर वर्मा, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक और इन्वेस्ट यूपी के उद्यमी मित्र प्रकोष्ठ के सहायक महाप्रबंधक एवं नोडल अधिकारी रितेश सक्सेना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और स्टार्टअप्स को जर्मनी के कारोबारी एवं नवाचार तंत्र से जोड़ना और दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशना रहा।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

02 Sept 20261655

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदि‍र में बस जाए...

02 Sept 20261545

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

01 Sept 20262320

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

01 Sept 20262240

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

03 Sept 2026615

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

02 Sept 2026760

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

01 Sept 20261800

यूपी में 10 IPS अफसर सेवानिवृत्त, DG फायर मुथा अशोक जैन समेत कई बड़े नाम शामिल

02 Sept 2026920

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज