69000 शिक्षक भर्ती : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया। मंत्री संजय निषाद अपने आवास में उपस्थित थे उन्होंने अभ्यर्थियों को बुलाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अभ्यर्थियों ने मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।
अभ्यर्थियों ने बताया 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रकरण में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के क्रम में शासन द्वारा 05 जनवरी 2022 को लगभग 6,800 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी। अभ्यर्थियों का आरोप है की जब निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी से मिलने जाते हैं और निवेदन करते हैं कि कोर्ट में 6800 की चयन सूची को प्रोटेक्ट करने की बात करिए तो वह कहते हैं मैंने नहीं निकाली 6800 की चयन सूची। मैं उस समय नहीं था। जिसने निकाली है उनसे जाकर मिलो। अभ्यर्थी बोले मुख्यमंत्री के आदेश से निकली थी तो बोले मुख्यमंत्री से ही जाकर बोलो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता।
वर्तमान में उक्त प्रकरण डायरी नंबर 38554/2024 एवं संबंधित प्रकरणों में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है तथा अगली सुनवाई 8 सितम्बर 2026 को निर्धारित है।
अभ्यर्थियों ने मंत्री निषाद से मांग किया की आगामी सुनवाई से पूर्व शासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अपने शपथपत्र/एफिडेविट में 5 जनवरी 2022 को जारी 6,800 अभ्यर्थियों की सूची के संबंध में स्पष्ट समाधानात्मक प्रस्ताव माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। जिससे 6,800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो सके।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राजकीय आईटीआई अलीगंज में 16 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेला : 800 पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

बलिया में 2 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 32 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

डीडीयू-जीकेवाई 2.0: अक्टूबर से 70 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

लखनऊ में सम्पन्न हुई प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा, 88.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).