बलिया में 2 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, 32 हजार तक वेतन वाली नौकरियों के अवसर

AI Image
बलिया। सेवा संकल्प अभियान और महात्मा गांधी जयंती के अवसर रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 2 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला जिला सेवायोजन कार्यालय, भृगु आश्रम, तारा निवास गली, बलिया में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
जिला सेवायोजन विभाग के अनुसार रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों और नियोजकों की ओर से अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों का निशुल्क चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 12 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन वाले रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इन कंपनियों में नौकरी के अवसर
रोजगार मेले में टाटा मोटर्स कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, एमआरएफ रबर टायर्स, लॉन्ड्री मेट सहित विभिन्न कंपनियां और नियोजक शामिल होंगे। इनमें ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ई-वी. तिपहिया चालक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
विभाग ने बताया कि संबंधित नियोक्ताओं की रिक्तियों और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार पोर्टल पर रिक्तियों की जानकारी देखकर संबंधित कंपनियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दुबई में भी रोजगार के लिए पंजीकरण
रोजगार मेले में देश के साथ विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध होगा। बीवीजी इंडिया सर्विसेज की ओर से दुबई (यूएई) में रोजगार के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। यहां स्टील फिक्सर, कारपेंटर, प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे जॉब रोल के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के साथ अकुशल श्रमिक एवं कंस्ट्रक्शन वर्कर भी भाग ले सकेंगे।
अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के बाद अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप इच्छुक कंपनियों के पदों पर आवेदन करना होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षिक योग्यताओं के मूल प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रति साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

डीडीयू-जीकेवाई 2.0: अक्टूबर से 70 हजार ग्रामीण युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

लखनऊ में सम्पन्न हुई प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा, 88.81 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

3,567 नवचयनित शिक्षकों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके पढ़ाए विद्यार्थी तय करेंगे देश की प्रगति की गति

नागरिक सुरक्षा विभाग में 191 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सहायक उप नियंत्रक के 104 पद
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).