तीन दिन से घर से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में मिला, गले में बंधा था गमछा

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह-करनी मार्ग पर कोइली मोहन ताल के साइफन के समीप रविवार की सुबह पानी में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान करनी गांव निवासी दिनेश राजभर (48) पुत्र कैलाश राजभर के रूप में हुई। मृतक के गले में गमछे का आधा हिस्सा बंधा हुआ था, जबकि पास ही एक सिरिस के पेड़ में गमछे का दूसरा हिस्सा बंधा मिला।
शव के समीप नया चप्पल भी पड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश राजभर पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। रविवार सुबह राहगीरों ने साइफन के समीप पानी में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। हल्का चौकीदार झुरी पासवान और ग्राम प्रधान छेदी कन्नौजिया ने घटना की जानकारी उभांव पुलिस को दी।
https://x.com/visuallive_in/status/2104088206329421947?s=20
घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।परिजनों के अनुसार दिनेश राजभर हैंडपाईप बोरिंग का काम करता था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में एक 13 वर्षीय पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसकी एक पुत्री की शादी हो चुकी है। ।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

नागालैंड में जहरीली शराब से मचा हड़कंप, 48 घंटे में 19 की मौत

दिव्या मिश्रा हत्याकांड: बीमा-बैंक की रकम के लिए मानस के खिलाफ FIR

अमरोहा गैंगरेप पर अखिलेश यादव सख्त, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).