बलिया : 15 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, रसड़ा में घनी आबादी के बीच चल रहा था भंडारण

बलिया। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही अवैध पटाखों का कारोबार भी तेजी पकड़ने लगा है। रसड़ा पुलिस ने ऐसे ही एक अवैध पटाखा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। उपजिलाधिकारी रसड़ा रणवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस ने नाथबाबा चौराहा स्थित एक परिसर में छापेमारी कर 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, परिसर में बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध रूप से निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान नाथबाबा चौराहा निवासी तारकेश्वर जायसवाल (62) मौके पर मौजूद मिले। जिस परिसर में पटाखों का भंडारण किया गया था, उसका इस्तेमाल आवासीय परिसर के साथ दुकान के रूप में भी किया जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस को 85 छोटी-बड़ी बोरियां, 15 कार्टन और खुले में रखे करीब पांच बोरी पटाखे मिले।

जांच में सामने आया कि पटाखों का भंडारण कथित तौर पर बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों के किया गया था। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण
पुलिस के मुताबिक, जिस स्थान पर पटाखे रखे गए थे, वह घनी आबादी वाले इलाके के समीप है। मौके पर सुरक्षा मानकों से संबंधित कई कमियां भी सामने आईं। बताया गया कि परिसर में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं थे और जिला प्रशासन की ओर से जारी वैध अग्निशमन एनओसी भी नहीं मिली।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पटाखों जैसे ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ का इस तरह असुरक्षित तरीके से भंडारण आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। समय रहते कार्रवाई होने से संभावित हादसे को टाला जा सका।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मौके से तारकेश्वर जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के मामले में विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में त्योहारों को देखते हुए अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में चोरों का आतंक: किसान के घर सेंध लगाकर गृहस्थी का सारा सामान समेट ले गए चोर, परिवार हुआ बेघर

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).