बलिया में चोरों का आतंक: किसान के घर सेंध लगाकर गृहस्थी का सारा सामान समेट ले गए चोर, परिवार हुआ बेघर

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी किसान श्रवण शर्मा के घर में रविवार की रात के अंधेरे में चोरों ने सेंध काटकर गृहस्थी का सारा सामान समेट लिया। चोर घर में रखा जो भी सामान अपने साथ ले जा सकते थे, उसे लेकर फरार हो गए। घटना से पीड़ित परिवार की छोटी-सी गृहस्थी पूरी तरह उजड़ गई और परिजनों में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी होते ही समाजसेवी एवं विवेकानंद पीजी कॉलेज के प्रबंधक टीएन मिश्रा, ग्राम प्रधान अवधेश यादव समेत भीमपुरा थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि नए थानाध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण करते ही चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से तत्काल चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा चोरी गया सामान बरामद कर पीड़ित परिवार को वापस दिलाने की मांग की। पीड़ित श्रवण शर्मा ने बताया कि मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में रखा सामान ही उनकी पूरी गृहस्थी थी, जिसे चोरों ने एक झटके में उजाड़ दिया।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया : 15 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, रसड़ा में घनी आबादी के बीच चल रहा था भंडारण

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).