बलिया में पिता-पुत्र की पिटाई कर बदमाशों ने लूटी बाइक

नगरा-भीमपुरा मार्ग पर टिकुलिया गांव के समीप मुख्य मार्ग की घटना
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर टिकुलिया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर उनकी बाइक लूट ली। पीड़ित के अनुसार आधा दर्जन बदमाशों की इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक लूट कर वह भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। लेकिन अभी तक बदमाशों के पता नहीं चल सका है।

चंदन चौहान निवासी निवासी किड़िहरापुर अपने पुत्र निखिल चौहान के साथ बाइक से नगरा से अपने घर जा रहे थे। टिकुलिया गांव के समीप मुख्य मार्ग पर तीन बाइक सवार करीब आठ बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक करके रोक लिया और बिना कुछ कहे मारने-पीटने लगे और उसके बाद बाइक छीन कर धमकाते हुए नगरा की तरफ भाग गए। चंदन चौहान ने बताया वे स्पलेंडर बाइक दस दिन पूर्व में ही खरीदे थे। भीमपुरा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ग्रेटर नोएडा में 5 मौतों का मामला : मकान विवाद में उलझी जांच, मृतक के ऑडियो से बहनें और बहनोई गिरफ्तार

समरीन केस में नया मोड़: फरारी के बाद अदालत पहुंचा अवनीश, पुलिस करेगी पूछताछ

लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: नेपाल में दिखी आरोपी श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर मिली स्कॉर्पियो

गुदरी बाजार में 657 किलो पटाखे बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).