खड़ी बोलेरो में बाइक ने मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दो गंभीर

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले बलिया और बाद में वाराणसी रेफर किया गया। हालांकि, परिजन दोनों को इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।
मृतक की पहचान मोहित राजभर (18) पुत्र सूर्यदेव राजभर, निवासी मालाहू टोला, वार्ड नंबर 12, कस्बा मनियर के रूप में हुई।

हादसे में सनी पासवान पुत्र लक्ष्मण पासवान, निवासी चंदू पाकड़, वार्ड नंबर 4, थाना मनियर और अर्जुन राजभर (18) पुत्र जीउत राजभर, निवासी धनौती, थाना मनियर घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनियर थाने के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

तीन दिन से घर से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी में मिला, गले में बंधा था गमछा

नागालैंड में जहरीली शराब से मचा हड़कंप, 48 घंटे में 19 की मौत

दिव्या मिश्रा हत्याकांड: बीमा-बैंक की रकम के लिए मानस के खिलाफ FIR
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).