लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम

60 और 90 दिवस से अधिक लंबित मामलों की हुई गहन समीक्षा, POCSO व गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध पूरा करने के निर्देश
बलिया। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने नगर कोतवाली में लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान 60 दिवस और 90 दिवस से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की श्रेणीवार समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए।
60 दिवस से अधिक लंबित विवेचनाओं पर विशेष निगरानी
समीक्षा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों, विशेषकर POCSO Act से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में निर्धारित विधिक समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। बिना ठोस कारण विवेचना में देरी पाए जाने पर संबंधित विवेचक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

90 दिवस से अधिक पुराने मामलों के लिए विशेष अभियान
हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर एवं जघन्य अपराधों से संबंधित 90 दिवस से अधिक लंबित विवेचनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों (CO) को इन मामलों की स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
फरार एवं वांछित आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए BNSS की धारा 84/85 के तहत कुर्की की कार्रवाई तथा आवश्यकतानुसार इनाम घोषित करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित करने को कहा गया।

डिजिटल साक्ष्यों को केस डायरी में शामिल करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचना की गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विवेचकों को डिजिटल साक्ष्यों को समय से एकत्र कर केस डायरी का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक मामले में साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने लापरवाही बरतने वाले विवेचकों को स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगले एक सप्ताह में लंबित विवेचनाओं के ग्राफ में अपेक्षित सुधार दिखाई देना चाहिए। सुधार नहीं होने पर संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रवीण कुमार सिंह समेत अन्य विवेचनाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

सिगरा पुलिस ने 55 बोतल शराब और 29 केन बीयर के साथ युवक को पकड़ा
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).