बलिया : तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कृष्णानगर बंधे के पास से हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा गया न्यायालय
बलिया। दोकटी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
23 अक्टूबर को उपनिरीक्षक राम अवध यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णानगर बंधे के पास घेराबंदी कर धीरज कुमार सिंह (27 वर्ष), निवासी धतुरी टोला, थाना दोकटी, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और जींस की दाहिनी जेब से .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
इस मामले में थाना दोकटी पर मुकदमा अपराध संख्या 139/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम अवध यादव, कांस्टेबल आयुष दीक्षित और कांस्टेबल सम्राट सिंह सोलंकी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

एम्बुलेंस में टक्कर लगी तो भड़का चालक, पिकअप ड्राइवर को जमकर पिटा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागपुर से लखनऊ पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे, अब पुलिस करेगी पूछताछ; 14 दिन की रिमांड की तैयारी

बलिया: फेफना में पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव

बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 51 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).