Tue, Sep 1
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल में एक ही घर से 23 शव बरामद, 4000 लोग अब भी लापता, मौतों का आंकड़ा 962, महामारी का खतरा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 962 शव बरामद किए गए हैं. नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं। लखनऊ। अखिलेश यादव आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद रहेंगे मौजूद। मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास। 7.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ देश के लिए बड़ी उपलब्धि: पीएम मोदी। हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। नेपाल में एक ही घर से 23 शव बरामद, 4000 लोग अब भी लापता, मौतों का आंकड़ा 962, महामारी का खतरा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 962 शव बरामद किए गए हैं. नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं। लखनऊ। अखिलेश यादव आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज। समाजवादी पार्टी के सभी सांसद रहेंगे मौजूद। मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास। 7.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ देश के लिए बड़ी उपलब्धि: पीएम मोदी। हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे।

चिनहट पुलिस की नाकामी: अपहरण और लूट के 5 माह बाद भी न गिरफ्तारी, न सामान बरामद

By Santosh Kumar Singh·31 Aug 20261030
0
चिनहट पुलिस की नाकामी: अपहरण और लूट के 5 माह बाद भी न गिरफ्तारी, न सामान बरामद

6 मार्च 2026 को हुआ था व्यापारी अंजनी कुमार शुक्ला का अपहरण, 14 मार्च को दर्ज हुई
दहशत के बीच बदमाशों ने वसूले 1.46 लाख फिरौती, सोने की चेन और अंगूठी और अपाचे बाइक भी लूटे
सीसीटीवी और डिजिटल ट्रेल मौजूद, पर हाथ खाली

लखनऊ। अपहरण, रंगदारी और लूट जैसे दुस्साहसिक अपराध के मामले में भी राजधानी की खाकी किस कदर पंगु और बेपरवाह बनी हुई है, इसकी बानगी चिनहट थाना क्षेत्र में देखने को मिल रही है। 6 मार्च 2026 को घटी इस सनसनीखेज वारदात को 5 माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, और नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस मामले में खास बात यह है कि अपहरण की घटना की सीसीटीवी फुटेज, फिरौती में मांगे गए 1.26 लाख से अधिक रुपये के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सहित अन्य साक्ष्य होने और 8 नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद, पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। और तो और, पुलिस ने लूटी गई अपाचे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी तक भी बरामद नहीं की है।
न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रहा पीड़ित चिनहट थाने से लेकर एसीपी विभूतिखंड और डीसीपी पूर्वी के दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर पस्त हो चुका है। पुलिस के आला अधिकारियों की चौखट से भी उसे सिर्फ आश्वासन की घुट्टी मिल रही है।


क्या है पूरा मामला?
चिनहट थाना क्षेत्र के न्यू नंदी विहार निवासी व्यापारी अंजनी कुमार शुक्ला का अपहरण बीते 6 मार्च को हुआ था। अंजनी उस रात लगभग 10 बजे मल्हौर रोड स्थित श्री मेगा मार्ट को बंद करके अपनी अपाचे मोटरसाइकिल (यूपी 32 केजे 4899) से घर जा रहे थे। कलश मैरिज लॉन के पास बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर से आए छह बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और अंजनी को पीटते हुए जबरन कार में बैठा लिया। कार में सवार दो बदमाश उनकी बाइक भी लूट ले गए।

बंधक बनाकर 1.46 लाख की रंगदारी वसूली
आरोप है कि बदमाशों ने अंजनी के मुंह पर कपड़ा और आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें गोंडा-बलरामपुर मार्ग की तरफ ले गए। आरोपियों ने पीड़ित की जेब से 40,000 रुपये नकद, 10 ग्राम सोने की चेन और 6 ग्राम की अंगूठी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने जबरन पिन व पासवर्ड पूछकर 7 व 8 मार्च के दौरान पीड़ित के खाते से रंगदारी की रकम 1,26,814 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा ली। अगले दिन दोपहर 12.30 बजे पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर दुकान के पास छोड़ दिया गया।


पुलिस की टालमटोल और 8 दिन बाद दर्ज हुई FIR
बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित सीधे चिनहट थाने पहुंचा। सूचना पाकर कस्बा चौकी पुलिस ने मुआयना किया और घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली। 6 मार्च की रात हुई इतनी बड़ी वारदात की जानकारी देने के बाद भी चिनहट पुलिस पीड़ित को कई दिनों तक टरकाती रही। आखिरकार वारदात के 8 दिन बाद 14 मार्च 2026 को आशीष पांडेय, प्रशांत सिंह, अखिलेश सिंह, अनुराग, बावनज, अमित, विनोद चौरसिया और मनोज मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस देरी से साफ है कि पुलिस शुरुआती दौर में ही मामला दबाने की कोशिश कर रही थी। वारदात के 5 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के इस ढुलमुल रवैये पर पीड़ित ने कई सवाल खड़े किए हैं।
इस सम्बंध में चिनहट के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद मिश्रा ने कहा कि यह मामला लेन-देन से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान अंजनी कुमार शुक्ला का 20 से भी अधिक लोगों से माल मंगवाकर पैसा न देने की जानकारी मिली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा को कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

"विजुअल लाइव" मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल के समूह सम्पादक के पद पर सुशोभित हैं। साथ ही श्री सिंह वी एल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक भी हैं। वर्ष 2004 से ही श्री सिंह प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप, भारत प्रतिदिन के अलावा कई संस्थाओं के लिए रिपोर्टिंग की है। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन के अलावा रुटीन की विभिन्न खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। वह खोजी पत्रकारिता के लिए इंटरनेट साधनों के इस्तेमाल के प्रति जुनून रखते हैं और बारीकियों पर उनकी नजर रहती है। काम के अलावा उन्हें संगीत, यात्रा करना बेहद पसंद है। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Aug 202653585

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202644936

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 202644040

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 202643810

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

15 Aug 202643140

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

12 Aug 202631097

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 202629715

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

22 Aug 202626390

बाढ़, जलभराव और त्योहारों पर सीएम योगी सख्त, आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक