हॉस्टल में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

लखनऊ। वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया वर्मा (21) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि ग्राम रिछला, सूरतगंज, बाराबंकी निवासी रिया वर्मा वासुदेव डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर छह में रहती थी। बुधवार को सूचना मिली कि छात्रा ने कमरे में फंदा लगा लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे में उसका शव मिला।
https://x.com/visuallive_in/status/2102828110324617349?s=46
पुलिस ने हॉस्टल में आसपास के कमरों में रहने वाली छात्राओं से घटना के संबंध में जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि रिया सुबह करीब 7:30 बजे अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और छात्रा की मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सारनाथ सर्किल के थानों की पुलिसिंग परखी, 6 रिक्रूट आरक्षी पुरस्कृत

शिमला में एक करोड़ की चोरी का अजब कनेक्शन, रुद्रपुर में आबकारी टीम ने चोरों से हड़प लिया माल, चार गिरफ्तार

उरई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

महिला सुरक्षा का सवाल: अपराध सिर्फ महिलाओं के खिलाफ नहीं, सभ्य समाज के खिलाफ है
टॉप रीड्स

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, बोले- कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).