25 लाख के खाद्य पदार्थ से भरा ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, हफ्तेभर से नहीं मिल रहा सुराग; ट्रांसपोर्टर हलकान

राजस्थान के श्रीगंगानगर से लखनऊ के लिए 13 नवंबर को रवाना हुआ था ट्रक, कुर्सी रोड स्थित आर्गेनिक इंडिया पहुंचना था माल
15 नवंबर की रात लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास मिली आखिरी लोकेशन, इसके बाद GPS और चालक का मोबाइल हुआ बंद
ट्रांसपोर्टर ने जताई अनहोनी या साजिश की आशंका, पुलिस से हस्तक्षेप कर ट्रक और चालक का पता लगाने की मांग
लखनऊ। राजस्थान से लखनऊ के लिए करीब 25 लाख रुपये का सरसों का तेल लेकर निकला एक ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। सात दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद न तो ट्रक का कोई सुराग मिला है और न ही उसके चालक से संपर्क हो पा रहा है। ट्रक का ळच्ै सिस्टम और चालक का मोबाइल फोन दोनों बंद हैं। घटना के बाद से ट्रांसपोर्टर की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर माल को लेकर कोई साजिश रची गई है।
मामला लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से जुड़ा है। देवा रोड स्थित विक्की रोडवेज के एमडी रणधीर देव शर्मा के मुताबिक, राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित नेचर लैंड ऑर्गेनिक फूड प्राइवेट लिमिटेड से 13 नवंबर 2026 को खाद्य पदार्थ (सरसो का तेल, नट्स एण्ड मिक्स, सुरजमुखी का तेल, मुमफली का तेल आदि) लोड कराया गया था। करीब 25 लाख रुपये कीमत का यह माल कुर्सी रोड स्थित आर्गेनिक इंडिया पहुंचाया जाना था।
चालक इमरान खान लेकर निकला था ट्रक
सरसों के तेल की खेप ट्रक संख्या PB 05 AD 6868 में लोड की गई थी। इसे चालक इमरान खान लेकर श्रीगंगानगर से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से ट्रक में GPS लगाया गया था, जिसके जरिए लगातार उसकी लोकेशन पर नजर रखी जा रही थी।
15 नवंबर की रात आखिरी बार मिली लोकेशन
ट्रांसपोर्टर के अनुसार, 15 नवंबर 2026 की रात तक ट्रक की लोकेशन मिल रही थी। आखिरी लोकेशन कानपुर रोड से होते हुए सुल्तानपुर रोड पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास ट्रैक की गई थी। माना जा रहा था कि ट्रक आउटर रिंग रोड के रास्ते कुर्सी रोड स्थित आर्गेनिक इंडिया पहुंच जाएगा।
हालांकि, इसके बाद अचानक ट्रक का GPS काम करना बंद हो गया। चालक इमरान खान का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। इसके बाद से ट्रक और उसमें लदे करीब 25 लाख रुपये के सरसों के तेल का कोई पता नहीं चल पाया है।
चालक के साथ अनहोनी हुई या मामला साजिश का?
ट्रांसपोर्टर रणधीर देव शर्मा का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चालक के साथ कोई अनहोनी हुई है या फिर वह किसी साजिश के तहत ट्रक और माल लेकर गायब हुआ है। दोनों ही संभावनाओं को लेकर चिंता बनी हुई है।
उन्होंने इस मामले में लखनऊ पुलिस से हस्तक्षेप करने और ट्रक व चालक का पता लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
चिनहट पुलिस ने क्या कहा?
मामले पर चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शहीद पथ किनारे कैफे में चल रहा था अवैध कारोबार, दो युवक गिरफ्तार

रेवाड़ी में पान मसाला फैक्ट्री पर CGST का बड़ा छापा, 116 करोड़ से अधिक की उपकर चोरी का खुलासा

बुलडोजर हादसे में गई मासूम की जान, पुलिस ने पांच को पकड़ा; साधु यादव हिरासत में

ब्रांडेड दवाओं की आड़ में चल रहा था नकली दवाओं का खेल, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).