Mon, Aug 31
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल से 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव दल के साथ 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भी भेजी गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई, जबकि करीब 2,400 लोग लापता हैं। नेपाल ने भोटे कोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में पीएम सेतु योजना के तहत आयोजित उद्योग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह उनके तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का अंतिम दिन है। हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल से 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव दल के साथ 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भी भेजी गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई, जबकि करीब 2,400 लोग लापता हैं। नेपाल ने भोटे कोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में पीएम सेतु योजना के तहत आयोजित उद्योग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह उनके तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का अंतिम दिन है।

कच्ची दीवार गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By News Desk·30 Aug 2026260
0
कच्ची दीवार गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा देवरी गजा गांव में तड़के करीब 4 बजे हुआ, जब 75 वर्षीय शिवराम अपने घर में सो रहे थे। अचानक घर की कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर शिवराम को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सैदापुर नर्सिंग होम ले जाया गया।

हालत गंभीर होने पर परिजन शिवराम को चंद्रिका देवी रोड स्थित एलबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तेज बारिश के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान घर की कमजोर कच्ची दीवार अचानक ढह गई। हादसे के वक्त शिवराम घर के अंदर सो रहे थे और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिल सका।

बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण भी घटना से गमगीन हैं।

बारिश के दौरान कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार बारिश के बीच कमजोर दीवारों और जर्जर भवनों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Aug 202652580

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202643886

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 202643035

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 202642895

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

15 Aug 202642145

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

12 Aug 202630007

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 202628720

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

22 Aug 202620890

बाढ़, जलभराव और त्योहारों पर सीएम योगी सख्त, आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक