अम्बेडकरनगर में बेखौफ अपराधी : ADG के निरीक्षण के चंद घंटों बाद एक और सनसनीखेज हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
अम्बेडकरनगर। जिले में बेखौफ अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दे दी है। आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्र की मां की दर्दनाक हत्या के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंचे एडीजी जोन प्रवीण कुमार और आलाधिकारियों के वापस लौटते ही बेखौफ बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। आईपीएस अधिकारी के घर से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ दीयरा गांव का है, जहां अजय शुक्ल नाम के अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
कानून-व्यवस्था पर सवाल: आईपीएस की मां की हत्या के चलते मालीपुर क्षेत्र में पहले से ही भारी पुलिस बल, एसओजी (SOG) और अन्य विशेष पुलिस यूनिट्स डेरा डाले हुए हैं। इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने चंद घंटों में दूसरी हत्या कर पुलिस के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।
मौके पर हड़कंप: घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इलाके में भारी आक्रोश: एक ही इलाके में एक के बाद एक हुई दो सनसनीखेज हत्याओं से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत और गहरा आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम और एसओजी की मदद से हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुई है, लेकिन इस वारदात ने पूरे जिले की पुलिस व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बीबीडी कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत, पिता ने रूममेट और युवक पर लगाया हत्या का आरोप

शारजाह में सोनभद्र की महिला के नाम पर खुलीं कंपनियां, 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा; प्रयागराज का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

DPS एल्डिको में 8 साल के बच्चे से कथित मारपीट, प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR

चिनहट में कार सवार युवक पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में मामला संदिग्ध
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

सेंगर परिवार के लिए खुलकर बैटिंग करने उतरे बृजभूषण! बोले- चुनाव में कोई भी लड़ेगा तो करूंगा समर्थन, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).