Fri, Sep 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश? पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

किसी वकील के लगातार सम्पर्क में थे मौत को गले लगाने वाले प्रेमी युगल

By Santosh Kumar Singh·10 Sept 2026295
0
किसी वकील के लगातार सम्पर्क में थे मौत को गले लगाने वाले प्रेमी युगल
  • बृहस्पतिवार को दोनो का हुआ पोस्टमार्टम, पीएम के बाद हरदोई ले जाया गया दोनो का शव

  • घर वालों का दावा अमित के पास था 4 लाख रुपये

लखनऊ। देवा रोड स्थित होटल रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युगल प्रेमी अमित कुमार (22) और नरगिस (19) लखनऊ के एक वकील के लगातार सम्पर्क में थे। उसी वकील ने आर्य समाज में इन दोनों की शादी कराई। दोनों को इस होटल में उसी वकील ने ही रूकने की व्यवस्था की थी। बीते 22 अगस्त को लड़की के पिता ने हरदोई जनपद के हरपालपुर में अमित के खिलाफ नरगिस को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि अमित अपने घर वालों से हरिद्वार जाने की बोल कर घर से निकाला था। घर वालों की माने तो अमित के पास बैंक और कैश मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये थे। इतना ही नहीं अमित के पास एक एंड्रॉयड और एक कीपैड वाले दो मोबाइल भी थे। जिसमें पुलिस को एक कीपैड वाले मोबाइल होटल के कमरे से मिले हैं। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे और करीब 20 दिनों से होटल के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए थे। बुधवार को गेस्ट हाउस संचालक ने दोनों की फांसी पर लटक कर आत्महत्या करने की सूचना दी थी।

पुलिस को कमरे से आर्य समाज मंदिर का विवाह प्रमाणपत्र और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सुसाइड नोट अमित की ओर से लिखा गया था। अमित ने अपने सुसाइड नोट में इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया। उसने लिखा कि हम अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। हमारे घर वालों को पुलिस परेशान न करें। बृहस्पतिवार को अमित और नरगिस को पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम दोनों शव को लेकर हरदोई चले गये। बता दें कि मूल रूप से करनपुर थाना अरवल जनपद हरदोई निवासी अमित कुमार (22) पुत्र ओमप्रकाश यादव अपनी प्रेमिका नरगिस (19) पुत्री उस्मान पलिया थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को बीते 21 अगस्त को गांव से भगा लाया था। वह बीते 23 अगस्त से देवा रोड स्थित होटल रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए थे। बुधवार को काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद किया।

इस होटल में पहले भी हो चुकी मौत की घटना

देवा रोड स्थित होटल रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में 6 जून 2024 को भी एक प्रेमी युगल की मौत हो चुकी है। 30 मई 2024 औरंगाबाद बाराबंकी का रहने वाला त्रिभुवन सिंह पुत्र राजेश कुमार अपने लिये एक कमरा बुक कराया था। तीन दिन बाद 3 जून 2024 को ग्राम सुमइया नगर औरंगाबाद बाराबंकी की रहने वाली कामिनी रावत पुत्री राम कुबेर इस कमरे में आई। दोनों होटल के सेकेंड फ्लोर पर मौजूद कमरा नम्बर 105 में ठहरे हुए थे। 4 जून को त्रिभुवन ने कामिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद त्रिभुवन कमरा बाहर से ताला बंद कर यहां से औरंगाबाद पहुंचा, और वहां रेलवे किनारे पर ट्रेन से कटकर अपनी भी जान दे दी। होटल के कमरे से बदबू आने पर पुलिस को इस बात की जानकारी हुई। कमरे में मिले आधार कार्ड आदि से पुलिस को औरंगाबाद में त्रिभुवन की मौत बारे में जानकारी मिली। 

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Sept 20262630

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

10 Sept 20261375

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

09 Sept 20262155

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

10 Sept 2026925

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

07 Sept 20264675

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20265335

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

07 Sept 20264765

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

10 Sept 2026460

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव