सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल

रविवार को बिजली जोड़ने को लेकर गांव में हुआ था खूनी संघर्ष
गंभीर रूप से घायल सोनू की जिला अस्पताल में हुई थी मौत
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में बिजली जोड़ने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बीच सोनू यादव की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार बांस की लाठियां भी बरामद करने का दावा किया है। जिससे पीट पीटकर सोनू की हत्या की गई थी।
नगरा के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को करीब 11.30 बजे सोनू यादव घर की खराब बिजली ठीक करने के लिए अपने पटीदार शैलेंद्र यादव के घर के सामने बिजली के खंभे के पास गया था। इसी दौरान विरोध को लेकर विवाद हुआ और मारपीट में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के दौरान जिला अस्पताल बलिया में उसकी मौत हो गई। बता दें कि इस बात से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने नगर-गड़वार मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे सीओ रसड़ा के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। एसएचओ नगरा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने नामजद शैलेंद्र यादव (33), सुमेर यादव (56), हरेराम (47) और राजकुमार यादव (18) निवासीगण सेमरी, थाना नगरा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डीह बाबा मंदिर-सोनाड़ी रोड के किनारे झाड़ियों से चार बांस की लाठियां बरामद करने का भी दावा किया है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बड़ागांव थाने के निरीक्षण में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, CP ने दिए सख्त निर्देश

दावते-वलीमा की तैयारियों के बीच हाईटेंशन की चपेट में आने से तीन की मौत, टेंट मालिक गंभीर

बलिया में कुएं से 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, 25 सितंबर से था लापता

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).