लोडेड असलहा टकराने से पूर्व विधायक के अंगरक्षक को लगी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर

सुलतानपुर। गोलाघाट क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। लंभुआ से पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के समर्थक व अंगरक्षक अवधेंद्र मिश्रा (34) पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब अवधेंद्र सीढ़ियां चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका लोडेड असलहा सीढ़ी से जा टकराया और अचानक ट्रिगर दबने से फायर हो गया। गोली उनके पैर में जा लगी।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने अस्पताल में घायल का शुरुआती बयान दर्ज कर लिया है। घायल अवधेंद्र मिश्रा मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बंधु मिश्र का पुरवा के रहने वाले हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नागपुर से लखनऊ पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे, अब पुलिस करेगी पूछताछ; 14 दिन की रिमांड की तैयारी

बलिया: फेफना में पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव

बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 51 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल

बलिया : गंगा में नहाते समय तेज धारा में बहा 14 वर्षीय किशोर, सागरपाली के सेमरा घाट पर तलाश जारी
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).