मथुरा, प्रतापगढ़ और बलरामपुर में बनेंगे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, योगी सरकार ने मंजूर किए 74.26 करोड़ रुपये
प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक एक ही परिसर में मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सुविधा, तीनों परियोजनाओं की 50 प्रतिशत पहली किस्त जारी
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में बुनियादी शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार ने मथुरा, प्रतापगढ़ और बलरामपुर में ‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ के निर्माण के लिए कुल 74.26 करोड़ रुपये से अधिक (7426.01 लाख रुपये) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ योजना के तहत प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि मथुरा, प्रतापगढ़ और बलरामपुर में स्वीकृत इन विद्यालयों से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
तीनों परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि की 50 प्रतिशत प्रथम किस्त, करीब 37.13 करोड़ रुपये, भी तत्काल प्रभाव से अवमुक्त कर दी गई है। इन विद्यालयों का निर्माण नामित कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा कराया जाएगा।
जनपद मथुरा के विकासखंड बलदेव के ग्राम नेरा बांगर, तहसील महावन में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 2478.93 लाख रुपये है, जबकि प्रथम किस्त के रूप में 1239.465 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
प्रतापगढ़ के विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ की ग्राम पंचायत रामपुर बावली, तहसील लालगंज में विद्यालय का निर्माण होगा। इसके लिए 2467.08 लाख रुपये की कुल प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। परियोजना की प्रथम किस्त के रूप में 1233.54 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
बलरामपुर में ग्राम महादेव मिश्र, तहसील बलरामपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 2480 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम किस्त के तौर पर 1240 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विशेष सचिव बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश में निर्माण कार्यों के दौरान निर्धारित वित्तीय मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि परियोजनाओं में किसी भी प्रकार का पुनरीक्षण अथवा लागत वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटेल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ एमओयू

योगेंद्र उपाध्याय ने AISHE डेटा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जन-केंद्रित नीतियों और प्रभावी प्रशासनिक संस्थाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

हिंदी दिवस पर छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, मातृभाषा के महत्व का दिया संदेश
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).