यूपी स्पेशल TET परीक्षा 3 नवंबर को, 6 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 की परीक्षा तिथि और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग के अनुसार Special TET परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

पोर्टल पर देख सकते हैं परीक्षा शहर
आयोग ने अभ्यर्थियों को उनके आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना अपने पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर की सूचना को एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा।
31 अक्टूबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए वैध एडमिट कार्ड और निर्धारित पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इनके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बताया गया है कि Special TET 2026 का विज्ञापन संख्या 03/2026 है, जिसका आधिकारिक विज्ञापन आयोग की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

IPE हैदराबाद में PGDM के 2027-29 बैच के लिए एडमिशन शुरू, 6 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप का मौका

एमिटी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता संगठन- 2026 हुई संपन्न, भव्य समारोह में बंटे मैडल और ट्राफी

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).