विश्व संस्कृत दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम में संस्कृत विभाग के तत्वावधान में विश्व संस्कृत दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव ने की तथा कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ. पूनम पांडेय ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं को संस्कृत भाषा की समृद्ध साहित्यिक एवं ज्ञान-परंपरा तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उसके महत्वपूर्ण योगदान से परिचित कराया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्कृत को भारतीय ज्ञान, दर्शन एवं सांस्कृतिक चेतना की सशक्त संवाहिका बताते हुए छात्राओं को अपनी भाषायी एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्लोक पाठ, पोस्टर, कोलाज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्लोक पाठ में अनमोल साहू ने प्रथम एवं मोना यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषी राठौर, अनमोल साहू एवं स्नेहा कश्यप क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। कोलाज प्रतियोगिता में यशी पाल, रत्ना रावत एवं वसुधा तथा निबंध लेखन में रत्ना रावत, स्नेहा कश्यप एवं रीना प्रजापति ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी भाषायी, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन ने संस्कृत भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति छात्राओं में रुचि, गौरवबोध और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन का सार्थक संदेश दिया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

IPE हैदराबाद में PGDM के 2027-29 बैच के लिए एडमिशन शुरू, 6 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप का मौका

एमिटी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल प्रतियोगिता संगठन- 2026 हुई संपन्न, भव्य समारोह में बंटे मैडल और ट्राफी

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

1.28 लाख शिक्षामित्रों की बढ़ी उम्मीद, अक्टूबर में दो माह के बढ़े मानदेय का मिल सकता है भुगतान
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).