Tue, Sep 8
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी। लखनऊ, मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मासूम को ढूंढने के दौरान को लोगों ने पकड़ा, व्यक्ति अनिल ने किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने अनिल को पकड़ कर जमकर पीटा, पिटाई के बाद पकड़ कर पुलिस के हवाले किया, गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित बस्तौली की घटना। लखनऊ, आज यूपी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन सेवा परीक्षा, आज दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, 52 केंद्रों पर 22,996 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुबह 9 से 11.30 बजे तक पहली पाली, दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली, परीक्षा की सुरक्षा में 520 पुलिसकर्मी तैनात, हर केंद्र पर SI समेत पुलिसकर्मियों की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की भी रहेगी तैनाती। लखनऊ, यूपी टी-20 सीजन-4 का फाइनल मैच आज, फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों की पीसी, लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार मौजूद, मेरठ टीम के कप्तान रिंकू सिंह भी मौजूद, चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर भी मौजूद। लखनऊ, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज चित्रकूट दौरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे CM, आज सीएम योगी राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा, 800 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे, आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन, भूमि आवंटन प्रमाण पत्र आपदा मोचक निधि से राहत राशि, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की बड़ी राहत। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई।

13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड में चमकीं प्रतिभाएं, अर्णव शर्मा और आद्या साहा बने ‘इंडिया जीनियस’

By News Desk·07 Sept 2026200
0
13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड में चमकीं प्रतिभाएं, अर्णव शर्मा और आद्या साहा बने ‘इंडिया जीनियस’

लखनऊ। 13वें इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह-2026 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुटीं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित होली पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर व सम्मान देना उनके आत्मविश्वास को मजबूत करता है। यही प्रतिभाएं आगे चलकर देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती हैं।

समारोह का शुभारंभ अपर्णा यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 800 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 100 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरिश चंद्र श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक गुप्ता और राहुल सेन सक्सेना ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

अर्णव और आद्या बने ‘इंडिया जीनियस’

समारोह में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस के अर्णव शर्मा और सुदिति ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी की आद्या साहा को ‘इंडिया जीनियस’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

कक्षा तीन की छात्रा आद्या साहा ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया जीनियस अवॉर्ड के 13 वर्षों के इतिहास में सबसे कम उम्र की ‘इंडिया जीनियस’ बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि को समारोह में विशेष रूप से रेखांकित किया गया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। 25 विद्यार्थियों को साइकिल और 12 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। इसके अलावा विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा जगत की प्रतिभाओं को भी सम्मान

इंडिया जीनियस अवॉर्ड समारोह में केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, विद्यालय प्रबंधकों और समन्वयकों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

अवध कॉलेजिएट, लखनऊ की प्रबंध निदेशक जतिंदर वालिया को राष्ट्रीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रशासन सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देने वाले शिक्षण संस्थानों से जुड़े लोगों की भूमिका की सराहना की गई।

‘बच्चों को प्रतिभा पहचानने का अवसर मिले’

अपर्णा यादव ने लगातार 13 वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंच उपलब्ध कराने के लिए इंडिया जीनियस अवॉर्ड की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, उनमें आत्मविश्वास पैदा करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत इस बात की है कि उस प्रतिभा को समय रहते पहचाना जाए और उसे आगे बढ़ने के लिए सही मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए। विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान मिलने से उनमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा पैदा होती है।

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच

इंडिया जीनियस अवॉर्ड ओलंपियाड-2026 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि इंडिया जीनियस अवॉर्ड की 13 वर्षों की यात्रा में हजारों विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। संस्था का प्रयास है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहे और अधिक से अधिक बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच मिल सके। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों, विद्यालय प्रतिनिधियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

06 Sept 20264830

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

07 Sept 20261520

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

07 Sept 20261660

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह

06 Sept 20262875

दिनेश शर्मा के आभार संदेश में राजनाथ सिंह का जिक्र नहीं, सियासी गलियारों में उठे सवाल

06 Sept 20262670

बाढ़ की मार के बीच CM योगी का भरोसा—“आप अकेले नहीं, हर कदम पर आपके साथ है डबल इंजन सरकार

06 Sept 20262765

मेयर की कुर्सी से राजभवन तक: दिनेश शर्मा के सियासी सफर ने तय किया लखनऊ से अंडमान तक का लंबा रास्ता

07 Sept 20261005

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

07 Sept 2026625

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’