Sun, Nov 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।

2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया धमाल

By News Desk·03 Sept 2026 05:12 PM (IST)
0
2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। कम बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का दावा किया जा रहा है। फिल्म की शुरुआत हालांकि उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन पिछले करीब दस दिनों में दर्शकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म भगवान हनुमान और नीम करौली बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित बताई गई है। रिलीज के शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम रहने से निर्देशक को निराशा हुई। इसके बाद चतुर्वेदी ने नैनीताल के समीप स्थित कैंची धाम पहुंचकर नीम करौली बाबा से प्रार्थना की।

निर्देशक का दावा है कि इसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की रुचि तेजी से बढ़ी और पिछले दस दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अब कई सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या उम्मीद से अधिक पहुंच रही है।

कम बजट की फिल्म ने बड़ी फिल्मों को दी टक्कर

फिल्म की कथित सफलता ने बॉलीवुड में भी चर्चा पैदा कर दी है। महज 2 करोड़ रुपये के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ की तुलना बड़े बजट की फिल्मों से की जा रही है। फिल्म के निर्माताओं से जुड़े लोगों का कहना है कि अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई इस फिल्म की बड़ी उपलब्धि है।

फिल्म की कहानी और विषयवस्तु भारतीय सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ी है। यही वजह है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वाले दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।

कैंची धाम और नीम करौली बाबा से जुड़ा है फिल्म का कथानक

‘हनुमान अंश’ को नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित बताया गया है। बाबा को भगवान हनुमान का अनन्य भक्त माना जाता है। नैनीताल के निकट स्थित कैंची धाम आज देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। यहां नीम करौली बाबा की प्रतिमा और आश्रम परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

नीम करौली बाबा ने 11 सितंबर 1973 को वृंदावन में देह त्यागी थी। वृंदावन में उनका समाधि स्थल भी है। उनके अनुयायियों में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रही हैं।

नेत्रहीन गायक सुनील का भजन भी बना लोगों की पसंद

फिल्म की लोकप्रियता के साथ इसका एक भजन भी तेजी से लोगों के बीच पहुंचा है। बुंदेलखंड के नेत्रहीन गायक सुनील की आवाज में रिकॉर्ड किया गया भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दी’ दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

बताया जाता है कि सुनील ने कुछ महीने पहले यह भजन मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। सोशल मीडिया पर भजन वायरल होने के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की नजर इस पर पड़ी। चतुर्वेदी ने सुनील को बुलाकर स्टूडियो में भजन की दोबारा रिकॉर्डिंग कराई और इसे फिल्म में शामिल किया।

फिल्म के जरिए जब यह भजन बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचा तो सुनील भी चर्चा में आ गए। अपनी लोकप्रियता से उत्साहित सुनील का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भजन इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचेगा। वह इस सफलता को नीम करौली बाबा की कृपा मानते हैं।

‘जय संतोषी मां’ की याद भी हुई ताजा

‘हनुमान अंश’ की सफलता की तुलना 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से भी की जा रही है। उस दौर में यह फिल्म बेहद लोकप्रिय हुई थी और कई सिनेमाघरों में दर्शकों की धार्मिक आस्था से जुड़े दृश्य भी देखने को मिले थे।

करीब पांच दशक बाद धार्मिक और आध्यात्मिक विषय पर बनी कम बजट की फिल्म का इस तरह चर्चा में आना फिल्म उद्योग के लिए भी दिलचस्प घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि फिल्म की कमाई और बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अलग-अलग स्रोतों से किया जाना बाकी है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

12 Nov 2026

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

12 Nov 2026

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

12 Nov 2026

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?

11 Nov 2026

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा