Wed, Nov 25
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।

70 साल में लगीं 14 हजार फैक्ट्रियां, हमने साढ़े नौ साल में 35 हजार के पार पहुंचाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

By Syed Fiza Khatoon·25 Nov 2026 03:44 PM (IST)
0
70 साल में लगीं 14 हजार फैक्ट्रियां, हमने साढ़े नौ साल में 35 हजार के पार पहुंचाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मेरठ में ₹2,913 करोड़ से बनेगी अमेरिकी कंपनी बॉल कॉर्पोरेशन की एल्युमीनियम बेवरेज कैन फैक्ट्री, मुख्यमंत्री योगी ने किया वर्चुअल शिलान्यास

खेल के साथ अब एडवांस ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बन रहा मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बॉटम-5 से निकलकर देश की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

देश के 55 फीसदी मोबाइल और 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट यूपी में बन रहे: मुख्यमंत्री

15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा, आगामी समिट में 7.5 लाख करोड़ की होगी ग्राउंड ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री

मेक इन यूपी, मेक फॉर द वर्ल्ड से 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद लगभग 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कुल 14 हजार फैक्ट्रियां ही लग पाई थीं, जबकि डबल इंजन सरकार ने साढ़े नौ वर्षों में प्रतिवर्ष औसतन दो हजार फैक्ट्रियां स्थापित कर इनकी संख्या 35 हजार के पार पहुंचा दी है। उन्होंने कहा कि पहले की तरह धीमी रफ्तार से काम होता तो इन वर्षों में मुश्किल से 1,700 से 1,800 फैक्ट्रियां ही लग पातीं।

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने सरकारी आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ में ₹2,913 करोड़ की औद्योगिक परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (आईएमएलसी) में अमेरिकी कंपनी बॉल कॉर्पोरेशन एल्युमीनियम बेवरेज कैन बनाने की विश्वस्तरीय फैक्ट्री स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर शिलापट्ट का अनावरण किया।

एंकर यूनिट बनेगी परियोजना, खेल के साथ ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बन रहा मेरठ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना मेरठ के लिए एंकर यूनिट के रूप में कार्य करेगी। इससे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय एमएसएमई, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और रीसाइक्लिंग क्षेत्र के लिए व्यापार के नए द्वार खुलेंगे। मेरठ ओडीओपी के तहत खेल के सामान के लिए विश्व प्रसिद्ध है और यहां मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निर्माण हो चुका है। अब यह शहर खेल और पारंपरिक उद्योगों के साथ एडवांस ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।

सिंगापुर, जापान और ताइवान ने किया निवेश

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले सीएनएच इंडस्ट्रियल के 1,200 करोड़ रुपये के निवेश का भूमि पूजन हुआ और दो दिन पहले ताइवान की क्रिएटिव सेंसर के साथ 1,100 करोड़ रुपये के निवेश की दिशा में कदम बढ़ाया गया। नमो भारत रैपिड रेल, 12 लेन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की निकटता मेरठ को विश्वस्तरीय मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी प्रदान करती है। यीडा क्षेत्र में सिंगापुर, जापान और ताइवान सिटी जैसी पहल के माध्यम से वैश्विक कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। भारत में सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस और एनर्जी ड्रिंक्स के बढ़ते बाजार का लाभ भी कंपनी को मिलेगा।

बीमारू राज्य से उबरकर शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी बीमारू राज्य कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज बॉटम-5 से निकलकर देश की शीर्ष-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश का बजट, जीएसडीपी, प्रति व्यक्ति आय और महिला कार्यबल की भागीदारी लगभग तीन गुना बढ़ी है। आज यूपी देश का अग्रणी रेवेन्यू सरप्लस राज्य है और दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के वार्षिक पूंजीगत व्यय के साथ देश में सर्वाधिक कैपेक्स करने वाला राज्य बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि पॉलिसी पैरालिसिस समाप्त कर मजबूत कानून-व्यवस्था और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने का परिणाम है कि आज देश के 55 फीसदी मोबाइल और 60 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट यूपी में बन रहे हैं। डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र प्रदेश की औद्योगिक शक्ति को नई ऊंचाई दे रहे हैं।

15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा, डिरेगुलेशन 1.0 में यूपी को पहला स्थान

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और उत्पादन भी शुरू हो गया है। आगामी इन्वेस्टर समिट में लगभग साढ़े सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग होगी। आज एक करोड़ एमएसएमई इकाइयां और 25 हजार से अधिक स्टार्टअप प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

उन्होंने बताया कि 75 हजार एकड़ का इंडस्ट्रियल लैंड बैंक, 27 आईएमएलसी, एफडीआई और फॉर्च्यून-500 नीति सहित 36 सेक्टोरल पॉलिसी तथा निवेश मित्र सिंगल विंडो व्यवस्था से उद्यमियों को सुविधाएं मिल रही हैं। इसी प्रतिबद्धता के चलते डिरेगुलेशन 1.0 में यूपी को देश में पहला स्थान मिला है। उद्योगों की मांग के अनुरूप कार्यबल तैयार करने के लिए लाखों आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के साथ दो लाख से अधिक एसटीईएम ग्रेजुएट्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

सैमसंग, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां यूपी में कर रही हैं निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैमसंग, एलजी, डिक्सन, एचसीएल, फॉक्सकॉन, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम, पेप्सिको और बॉल कॉर्पोरेशन जैसी वैश्विक कंपनियां 'मेक इन यूपी, मेक फॉर द वर्ल्ड' के संकल्प को साकार कर रही हैं। इन कंपनियों की भागीदारी से वर्ष 2030 तक प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

मेरठ में आयोजित समारोह में औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद और अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्यगण तथा बॉल बेवरेज पैकेजिंग के प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट उपस्थित रहे। वहीं अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग एवं यूपीडा के सीईओ अजय चौहान और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद सहित वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

24 Nov 2026

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

24 Nov 2026

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

23 Nov 2026

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

23 Nov 2026

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

23 Nov 2026

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

23 Nov 2026

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना

24 Nov 2026

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

22 Nov 2026

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी