Sun, Oct 18
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।

रामलीला में विश्वामित्र से राम-लक्ष्मण को मांगने, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का सजीव मंचन

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·15 Oct 2026 10:58 AM (IST)
0
रामलीला में विश्वामित्र से राम-लक्ष्मण को मांगने, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का सजीव मंचन

बलिया। नगरा सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के चौथे दिन बुधवार की रात वृंदावन से आए कलाकारों ने राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगने, तड़का सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण सजीव मंचन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचित लीला के अनुसार महर्षि विश्वामित्र राक्षसों के अत्याचार से पीड़ित होकर यज्ञ की रक्षा के लिए राम लखन को मांगने के लिए अयोध्या के चक्रवर्ती महाराज राजा दशरथ के यहां पहुचते है। महर्षि विश्वामित्र ने राजा दशरथ को बताया कि राक्षसों के उत्पात के कारण उनके विश्व कल्याणार्थ यज्ञ-हवन में निरंतर बाधा उत्पन्न हो रही है। यज्ञ की निर्विघ्न पूर्णाहुति और ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए उन्हें राम और लक्ष्मण की आवश्यकता है। पुत्रों के मोह में बंधे राजा दशरथ ने राम लखन के बदले विश्वामित्र को धन आदि देने, स्वयं राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने की बात कही, जिसे सुनकर विश्वामित्र क्रोधित होकर अयोध्या को नष्ट करने की धमकी देने लगे।

अंततः गुरु वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ ने राम और लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र को सौप दिया। बक्सर जाते समय रास्ते में ताड़का के अत्याचारों से त्रस्त ऋषि-मुनियों को भयमुक्त करने के लिए राम ने उसका संहार किया। इसके पश्चात यज्ञ की रक्षा करते हुए भगवान राम और लक्ष्मण ने राक्षस सुबाहु का वध किया तथा मारीच को दूर समुद्र की ओर फेक दिया। इन दृश्यों के मंचन के दौरान रामलीला स्थल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।इसके बाद यज्ञ सकुशल सम्पन्न हुआ।इसके बाद सीता स्वयम्बर हेतु राजा जनक के बुलावे पर महर्षि विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर मिथिला जा रहे थे।

मिथिला जाते समय मार्ग में शिलावत अवस्था में पड़ी अहिल्या को भगवान राम ने अपने चरण के स्पर्श से उद्धार किया।लीला का शुभारंभ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने भगवान की आरती कर किया।इस मौके पर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष रामायण ठाकुर, महामंत्री डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा, हरेराम गुप्ता, गणपति गोड़, कृष्ण पाल यादव, राम दरस यादव, नगर पंचायत के लिपिक रवीश कुमार शर्मा, भाजपा नेता संतोष कुमार पांडेय, पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

16 Oct 2026

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी