मूर्ति विसर्जन का डीजे बना मातम की वजह? 20 दिन की नवजात की मौत से गांव में कोहराम

बलिया। जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बज रहे तेज आवाज वाले डीजे को लेकर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीजे की तेज आवाज के कारण महज 20 दिन की नवजात बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुड़ियारी निवासी गोरखनाथ गोंड की पुत्री रीमा देवी की शादी खरौनी गांव में हुई है। करीब 20 दिन पहले रीमा देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद वह अपनी नवजात बेटी के साथ मायके मुड़ियारी आई हुई थीं।
बताया जा रहा है कि 13 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे रीमा देवी अपनी नवजात बच्ची को लेकर घर में बैठी थीं। इसी दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहा एक डीजे तेज आवाज में बजता हुआ उनके घर के पास से गुजरा। परिजनों का आरोप है कि डीजे की तेज आवाज के बाद बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी धड़कन रुक गई। देखते ही देखते मासूम ने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप
नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस ने डीजे कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलने पर मनियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संबंधित डीजे को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। पुलिस की ओर से घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

आदिवासियों की आय बढ़ाएगा प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन, 4,172 वन धन केंद्रों को मंजूरी

मेला शुरू होने से पहले ही ददरी में बना रिकॉर्ड, झूले की बोली ने सबको चौंकाया

हाउस टैक्स और पानी के बिल पर बड़ी राहत, OTS में आवेदन की अंतिम तारीख आज

स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 308 गीगावाट पहुंची
टॉप रीड्स

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).