जनसुनवाई में डीएम की पहल, लकवाग्रस्त महिला को मिली व्हीलचेयर

गिरिजा देवी की परेशानी पर तत्काल मदद, बीमा क्लेम के भुगतान के लिए भी कार्रवाई के निर्देश
बलिया। जनसुनवाई में पहुंची लकवाग्रस्त महिला की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ग्राम भरवलिया, धनौती, विकासखंड बेरुआरबारी निवासी स्वर्गीय हरिशंकर यादव की पत्नी गिरिजा देवी ने अपनी समस्याएं रखीं।
लकवाग्रस्त होने के कारण गिरिजा देवी को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें आने-जाने में सहूलियत मिल सके।
महिला ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत क्लेम भुगतान में आ रही परेशानी से भी डीएम को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर नियमानुसार क्लेम प्रकरण का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) राजित राम गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी के शैलेन्द्र पाण्डेय, इंद्रभान यादव, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नगरा के उमंग ठाकुर और सूर्य प्रकाश गिरी का अंडर-17 स्टेट टीम में चयन

योगी सरकार अब आंगनबाड़ी कर्मियों को हर साल देगी तीन साड़ियां

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

कांशीराम के सामाजिक न्याय के संकल्प को आगे बढ़ा रही भाजपा सरकार: केशव प्रसाद मौर्य
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).