शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

बलिया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज के हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. पीयूष कुमार द्विवेदी को कॉलेज शिक्षक संघ का सचिव निर्विरोध चुने जाने पर उनके गृह क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को नरही गांव में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. द्विवेदी का निर्विरोध सचिव चुना जाना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और शैक्षणिक उपलब्धियों के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता युवाओं और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

ग्रामीणों ने डॉ. द्विवेदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे शिक्षक संघ के सचिव के रूप में शिक्षक हितों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता राम प्रकाश पांडेय ने की। इस मौके पर नित्यानंदन सिंह, धर्मनाथ सिंह, अविनाश पांडेय, टिंकल सिंह, अर्जुन गुप्ता, जितेंद्र यादव, भोला पांडेय, व्यास पांडेय, दीपक ठाकुर, हरि सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

SP के नाम पर SHO द्वारा पत्रकार से ₹2.20 लाख की कथित वसूली का आरोप

सपा सांसद सनातन पांडेय का सामाजिक बहिष्कार कर हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए: अंकुश त्रिपाठी

1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब होने की चर्चा पर योगी का बयान, SIR को लेकर विपक्ष पर हमला

दिल्ली के साकेत में अग्निकांड, Kia शोरूम की छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त; सभी फंसे लोगों को बचाया
टॉप रीड्स

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

सोनिया के आंसुओं ने फिर सुलगाई बाबरी की बहस, साजिद रशीदी बोले- ये मगरमच्छ के आंसू हैं

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).