निर्वाचन अधिकारियों की राजनीतिक निष्पक्षता पर उठे सवाल, आयोग से स्वतंत्र जांच की मांग

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन कर रहे अधिकारियों की राजनीतिक निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से मामले की स्वतंत्र जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की है।
अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि प्रदेश में कुछ अधिकारी सत्तारूढ़ राजनीतिक प्रतिष्ठान के प्रति अनुचित झुकाव रखते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर तैनात हैं, जिसके चलते उनके निर्वाचन संबंधी कार्यों की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि विपक्षी राजनीतिक दलों से फीडबैक लेकर संबंधित अधिकारियों के कामकाज, शिकायतों के निस्तारण और निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में राजनीतिक पक्षपात के विश्वसनीय प्रमाण सामने आते हैं तो ऐसे अधिकारियों को संवेदनशील निर्वाचन दायित्वों से हटाने सहित आवश्यक कार्रवाई की जाए।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आजाद अधिकार सेना भी अपने स्तर पर संबंधित तथ्यों और सूचनाओं का संकलन कर रही है। उन्होंने बताया कि एकत्र की जा रही जानकारी को शीघ्र ही भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख







Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).