चुनाव नजदीक, ECI के आदेश से पहले ही पात्र अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग

लखनऊ। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व IPS अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से निर्वाचन से जुड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के समयपूर्व स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की निर्धारित नीति के तहत स्थानांतरण के लिए पात्र हो चुके हैं या तय तिथि तक पात्र हो जाएंगे, उनकी समीक्षा अभी से की जानी चाहिए।
अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और निर्वाचन संबंधी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग के औपचारिक निर्देश का इंतजार करने के बजाय राज्य सरकार को अपने स्तर पर अभी से पात्र अधिकारियों की समीक्षा और स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।

अंतिम समय में तबादलों का दबाव कम होगा
ठाकुर का कहना है कि समय रहते अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने से चुनाव के अंतिम चरण में बड़े पैमाने पर तबादलों की आवश्यकता कम होगी। इससे प्रशासनिक तैयारियों को भी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की निष्पक्षता को लेकर आवश्यक विश्वास कायम किया जाना जरूरी है। इसके लिए निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की तैनाती की समीक्षा समय रहते की जानी चाहिए।
पात्र अधिकारियों की तत्काल समीक्षा की मांग
अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से निर्वाचन-संबद्ध अधिकारियों की तत्काल समीक्षा, पात्र अधिकारियों के समयबद्ध स्थानांतरण और इस संबंध में की गई कार्रवाई से निर्वाचन आयोग को अवगत कराने का अनुरोध किया है।
उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को भी भेजी है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ से लौट रहे देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

दिवाली पर लखनऊ को बड़ी सौगात, शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर होगा शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अनीस मंसूरी ने उठाए सवाल
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).