रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

बलिया। रसड़ा चीनी मिल को दोबारा संचालित कराने की मांग को लेकर किसानों का अभियान लगातार तेज हो रहा है। आगामी 27 अक्टूबर को बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव तैयारी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को कान्हा मैरिज हाल, खड़सरा में किसानों की बैठक हुई।
बैठक में ‘रसड़ा चीनी मिल चलाओ अभियान’ के जनक एवं नेतृत्वकर्ता पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने किसान पंचायत में शामिल होने वाली मोटरसाइकिलों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए संकल्प के साथ ऊर्जा और मेहनत जरूरी है। किसानों को अब यह तय करना होगा कि जिले का एकमात्र उद्योग आखिर कब तक बंद रहेगा।
अभियान के जिला संयोजक गीताशरण सिंह ने कहा कि अभियान के नेतृत्व पर जिले की जनता को पूरा भरोसा है। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने के लिए निर्णायक संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामायण सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा माधव प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंदह मैनेजर चौहान, प्रधान प्रतिनिधि एकइल बृजेश सिंह, प्रधान कल्याण डेहरा राजेश चौहान और रामनाथ यादव सहित अन्य लोगों ने अभियान को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि राम इकबाल सिंह किसानों और कार्यकर्ताओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहे हैं।
बैठक के दौरान किसानों और क्षेत्रीय लोगों ने 27 अक्टूबर की किसान पंचायत को सफल बनाने तथा रसड़ा चीनी मिल को हर हाल में दोबारा संचालित कराने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रामजन्म प्रसाद, प्रमोद सिंह, गजेंद्र सिंह, भरथ प्रजापति, सचिन्द्र चौहान, रामनाथ यादव और ओमप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नरही में जर्जर भवनों से हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

गोमती उफान पर, लखनऊ में बढ़ी बाढ़ की चिंता; IIIT बंद, बैकुंठ धाम में भरा पानी

लखनऊ में मौसम ने बदली करवट, सुबह से बारिश; आज गरज-चमक का अलर्ट
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).