Thu, Oct 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

23 अक्टूबर को होगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·22 Oct 2026 04:37 PM (IST)
0
23 अक्टूबर को होगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग

बलिया में 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथों पर होगी कड़ी निगरानी

मतदान केंद्रों पर हर व्यक्ति की होगी जांच, वीडियो रिकॉर्डिंग से भी निगरानी

बलिया। 23 अक्टूबर को होने वाली स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचें और पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मतदान केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही नियमानुसार प्रवेश दिया जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों के अंदर प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक लगाने तथा मतपेटिकाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतपेटिकाओं में स्याही, पानी या किसी अन्य सामग्री को डालने जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन आठ जिलों में हो रहा है, जबकि मतगणना वाराणसी में संपन्न होगी। बलिया जिले में चुनाव के लिए कुल 20 पोलिंग सेंटर और 54 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। इसके साथ ही मतदान शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

डीएम ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी