Fri, Sep 4
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी पहल की शुरुआत

By News Desk·03 Sept 2026135
0
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए राष्ट्रव्यापी पहल की शुरुआत

ओडोमॉस ने दिन में सक्रिय डेंगू मच्छरों के खतरे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘डेंगू मुक्त भारत’ अभियान शुरू किया

लखनऊ। भारत का अग्रणी पर्सनल एप्लिकेशन मच्छर प्रतिरोधक ब्रांड ओडोमॉस ने आज ‘डेंगू मुक्त भारत’ नामक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य लोगों को डेंगू की रोकथाम तथा डेंगू फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों से बचाव के महत्व के प्रति जागरूक करना है। स्कूल संपर्क कार्यक्रमों और सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान मानसून के दौरान मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दैनिक सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।

उपभोक्ता शिक्षा और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रांड का उद्देश्य परिवारों को डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के जोखिम से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

इस अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूकता सत्रों के माध्यम से डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से प्रभावी बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इस पहल की शुरुआत लखनऊ स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज, मोहिबुल्लापुर शाखा में आयोजित एक विशेष जागरूकता सत्र से हुई। जिसमें 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इस सत्र का संचालन श्रीआयु ज्वाइंट केयर के चिकित्सक डा. राजन वर्मा ने किया। सत्र के दौरान ब्यास आनन्द, हेड कार्पोरेट कम्युनिकेशंस एण्ड सीएसआर डाबर इण्डिया लिमिटेड, कालेज के प्रबन्ध निदेशक एच. एन. जायसवाल, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी भी मौजूद रहे।

जागरूकता सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. राजन वर्मा ने कहा डेंगू की रोकथाम की शुरुआत जागरूकता और निरंतर सुरक्षा उपायों से होती है। चूंकि एडीज एजिप्टी मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए लोग केवल बाहर ही नहीं बल्कि यात्रा के दौरान स्कूल में और सार्वजनिक स्थानों पर रोजमर्रा की गतिविधियों के दौरान भी इसके जोखिम में रहते हैं। ‘डेंगू मुक्त भारत’ जैसी पहलें समुदायों को शिक्षित करने और उन्हें निवारक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस पहल के बारे में बात करते हुए वैभव राठी, मार्केटिंग हेड, होम केयर, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा डेंगू आज भी भारत के सामने एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, लेकिन डेंगू फैलाने वाले दिन में सक्रिय मच्छरों की भूमिका को लेकर जागरूकता अभी भी सीमित है। भारत के अग्रणी पर्सनल एप्लिकेशन मच्छर प्रतिरोधक ब्रांड के रूप में ओडोमॉस हमेशा से परिवारों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य को आगे बढ़ाता रहा है। ‘डेंगू मुक्त भारत’ के माध्यम से हम अपने इस संकल्प को केवल उत्पाद-आधारित सुरक्षा तक सीमित न रखकर जन-जागरूकता तक विस्तारित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य परिवारों को निवारक उपाय अपनाने और मानसून के दौरान मच्छरों से बचाव को अपनी दैनिक आदत बनाने के लिए प्रेरित करना है।

अमित गर्ग, जनरल मैनेजर, मार्केटिंग, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा मच्छरों से बचाव को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमियों में से एक यह है कि इसकी आवश्यकता केवल रात में होती है। वास्तव में डेंगू फैलाने वाले मच्छर दिन के समय सक्रिय रहते हैं, जिससे लोग काम पर जाते समय, स्कूल में व्यायाम करते हुए या सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते समय भी जोखिम में रहते हैं।

‘डेंगू मुक्त भारत’ के माध्यम से हम दैनिक सुरक्षा के महत्व को रेखांकित कर रहे हैं और उपभोक्ताओं को मच्छरों से बचाव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए ‘डेंगू मुक्त भारत’ के अपने दीर्घकालिक उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं। ओडोमॉस मच्छरों से सुरक्षा के लिए क्रीम, लोशन, जेल, स्प्रे और फैब्रिक रोल-ऑन जैसे त्वचा के अनुकूल विभिन्न उत्पाद प्रारूपों में उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग उपभोक्ता जरूरतों और अवसरों के अनुसार सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। डाबर ओडोमॉस को प्रमुख शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा किए गए परीक्षणों में शिशुओं और बच्चों के उपयोग के लिए भी सुरक्षित प्रमाणित किया गया है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Sept 20262180

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

02 Sept 20263055

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदि‍र में बस जाए...

02 Sept 20262235

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

02 Sept 20262375

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

01 Sept 20263205

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

01 Sept 20263270

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

02 Sept 20261780

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज

01 Sept 20262655

यूपी में 10 IPS अफसर सेवानिवृत्त, DG फायर मुथा अशोक जैन समेत कई बड़े नाम शामिल