विश्वामित्र संग मिथिला पहुंचे राम-लक्ष्मण, रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला ने बांधा समां

बलिया। सार्वजनिक रामलीला समिति नगरा के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के पांचवे दिन गुरुवार की रात वृंदावन से आए कलाकारों ने महर्षि विश्वामित्र का राम लक्ष्मण के साथ मिथिला पहुचने, वाणासुर रावण संवाद एवं धनुष यज्ञ का भावपूर्ण सजीव मंचन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचित लीला के अनुसार मिथिला नरेश राजा जनक के बुलावे पर महर्षि विश्वामित्र राम लखन को लेकर सीता स्वयम्बर में शामिल होने पहुचते है। सीता स्वयम्बर में देश विदेश के बड़े एवं प्रतापी राजा भी पहुचते है। रावण बिना बुलाए क्रोधित होकर और वाणासुर भी सीता स्वयम्बर में पहुचते है और दोनो के बीच तर्कपूर्ण संवाद होता है।

इसके बाद वाणासुर नाराज होकर स्वयम्बर स्थल से चला जाता है।दरबार के बीच भगवान शिव का धनुष रखा हुआ है।उसको तोड़ने के लिए तमाम बलवान राजा जाते हैं किंतु धनुष को उठाना तो दूर उसे हिला नही पाते हैं। इससे निराश होकर राजा जनक कहते हैं तजहु आस निज निज गृह जाहु, लिखा नही वैदेही विवाहु।राजा जनक का वचन सुनकर लखन जी क्रोधित होकर कहते हैं कि जिस सभा में श्रीराम बैठे हो उस सभा में राजा जनक को इस तरह की बात कहना शोभा नही देता।तब राम लखन को शांत होकर बैठने के लिए कहते हैं।
इसके बाद विश्वामित्र भगवान राम से कहते हैं कि उठहु राम भंजन भव तापा, मेटहु तात जनक परितापा।विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम धनुष का भंजन करते हैं।कलाकारों की लीला की भावपूर्ण प्रस्तुति पूरा पंडाल जय सियाराम के उद्घोष से गूंज उठा।लीला का शुभारंभ सेंट जोंस कान्वेंट स्कूल नगरा के प्रधानाचार्य जगन्नाथ पात्रा, फुलेहरा ग्रुप के निदेशक ऋषिराज सिंह एवं जगदम्बा ट्रेडर्स के विवेक सिंह ने भगवान की आरती कर किया।इस मौके पर निर्भय प्रकाश,राजेश गुप्ता,रामायण ठाकुर,डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा,हरेराम गुप्ता,सुनील गुप्ता,गणपति गोड़, कृष्ण पाल यादव,वृजमोहन गुप्ता,राम दरस यादव,राम प्रकाश सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं दर्शक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

योगी आदित्यनाथ पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

नवरात्र पर जनभवन में 5100 कन्याओं का होगा पूजन, प्रेरणा परिवार करेगा भव्य आयोजन

बलिया में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने खाते में वापस कराए 20,323 रुपये
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).