कैप्टन स्मित को इजरायल का ऐतिहासिक सम्मान, नेतन्याहू ने PM मोदी और भारतीय पायलट को दिया खास न्योता

तेल अवीव। फ्लाईदुबई विमान में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने बड़ा सम्मान देने का ऐलान किया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से फोन पर बातचीत कर उनकी बहादुरी की जमकर तारीफ की और उन्हें अगले वर्ष इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया।
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से बातचीत के दौरान कहा कि वह चाहते हैं कि कैप्टन स्मित मच्छार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेलिब्रेटरी फ्लेम यानी समारोह की मशाल जलाएं। नेतन्याहू ने इसे इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान बताया। आमतौर पर यह सम्मान इजरायली नागरिकों के लिए आरक्षित रहता है, लेकिन कैप्टन स्मित की बहादुरी को देखते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान देने का फैसला किया गया है।

आप भारत, इजरायल और पूरी दुनिया के हीरो हैं
नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें भारत और इजरायल का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का हीरो बताया। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि स्मित ने जिस साहस के साथ गंभीर संकट का सामना किया, वह असाधारण है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल के लोग उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं।
क्या हुआ था फ्लाईदुबई की फ्लाइट में?
दरअसल, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी आंखों की रोशनी भी कुछ समय के लिए धुंधली हो गई थी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
स्मित ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिसके बाद अन्य क्रू सदस्यों और यात्रियों को हस्तक्षेप करने का मौका मिला। विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया और विमान में सवार सभी 174 यात्रियों की जान बच गई।

PM मोदी भी कर चुके हैं कैप्टन स्मित की तारीफ
कैप्टन स्मित की बहादुरी की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।
इजरायल में स्मित के सम्मान की चर्चा पहले से
कैप्टन स्मित को लेकर इजरायल में सम्मान की मांग और चर्चा पहले से चल रही थी। इजरायल के राजदूत रियूबेन अजार भी उनकी बहादुरी की तारीफ कर चुके हैं। वहीं भारत में भी कैप्टन स्मित को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की मांग उठी है। राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर उनके लिए अशोक चक्र पर विचार करने का आग्रह किया है।
https://x.com/visuallive_in/status/2106431122859319654?s=20
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी कैप्टन स्मित को अशोक चक्र से सम्मानि करने की मांग की है। अभाविप के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र सिंह सोलांकी ने कहा कि सोलंकी ने कहा कि देश के वीर पुत्र कैप्टन स्मित मच्छार को उनके साहस और वीरता को सम्मानित किया जाना चाहिए। जिन्होंने अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय देते हुए विमान को हाईजैक होने से बचाया और 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाई, उनके साहस और वीरता को सम्मानित किया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला अमेजन का कार्गो विमान, 5 की मौत, 5 घायल

नेपाल त्रासदी में चमत्कार! नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, संजय साह और कबीर महार्जन का रेस्क्यू

SCO Summit में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों को देना होगा जवाब

Nepal Floods : मौतों का आंकड़ा 750 के पार, 3 हजार से ज्यादा लापता, फिर बाढ़ का अलर्ट
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).