नेपाल में शर्मसार करने वाली घटना : बाढ़ से बहे महिला के शव से जेवर चोरी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
काठमांडू। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। आपदा की इस घड़ी में राहत व बचाव कार्य के दौरान बहकर आए एक महिला के शव से आभूषण (जेवर) चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाढ़ के पानी में बहे शव के साथ दो युवक अमानवीय कृत्य कर रहे हैं। एक युवक बांस की मदद से महिला के शव को पानी से ऊपर संभाल रहा था, वहीं दूसरा युवक शव के कानों से सोने-चांदी के जेवर निकाल रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और सोशल मीडिया पर इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की जाने लगी।

घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नेपाल पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। नेपाल पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस त्वरित कार्रवाई की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी जन-धन की हानि हुई है, जहाँ सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात शवों की तलाश और प्रभावितों के बचाव कार्य में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसमें अकेले चितवन जिले से ही अब तक सबसे अधिक 132 शव बरामद किए जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, टर्मिनल-4 में लगी आग; पहले हमले में 12 की मौत, 309 घायल

साहित्य नोबेल 2026 का आज ऐलान, कैन श्वे सबसे आगे; अमिताव घोष का नाम भी चर्चा में

एक हमले से बदली दुनिया और तीन युद्धों के बीच फंसी वैश्विक व्यवस्था

दिमाग की गुत्थियां सुलझाने वाले शोध को नोबेल, डीसरोथ-हेगेमैन-नागेल को चिकित्सा विज्ञान का पुरस्कार
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).