Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

Nepal Floods : मौतों का आंकड़ा 750 के पार, 3 हजार से ज्यादा लापता, फिर बाढ़ का अलर्ट

By News Desk·30 Aug 2026 11:35 AM (IST)
0
Nepal Floods : मौतों का आंकड़ा 750 के पार, 3 हजार से ज्यादा लापता, फिर बाढ़ का अलर्ट

नेपाल/लखनऊ। नेपाल और तिब्बत में आई भीषण बाढ़ और सैलाब ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल सरकार के अनुसार, आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 633 हो गई है, जबकि 2500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 320 भारतीय नागरिकों के भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं बाढ़ में बहकर आए सात शव उत्तर प्रदेश में भी बरामद किए गए हैं।

ग्लेशियर टूटने के बाद चट्टानों, बर्फ, कीचड़ और मलबे के साथ आया विशाल सैलाब पहाड़ी नदियों के रास्ते तेजी से नीचे की ओर बढ़ा। इसकी चपेट में कई इमारतें, पुल, सड़कें और बिजली परियोजनाएं आ गईं। नेपाल के साथ चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी इस आपदा ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है।

2500 से ज्यादा लोग अब भी लापता

बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल के दक्षिणी चितवन जिले में अधिकारियों ने बाढ़ के दौरान मिले 229 अज्ञात और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।

बाढ़ का पानी कई इलाकों में उतर चुका है, लेकिन तबाही के निशान अभी भी साफ दिखाई दे रहे हैं। लोगों के घरों और सड़कों पर कीचड़ और मलबा जमा है। कई स्थानों पर घरों की दीवारों और गलियों में बाढ़ का मलबा फंसा हुआ है। राहतकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और बचाव कार्य में जुटे हैं।

भारत के 320 नागरिक भी प्रभावित

नेपाल और तिब्बत में आई इस आपदा में 320 भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। नेपाल से लौट रहे महाराष्ट्र के करीब एक सैकड़ा तीर्थयात्रियों के सीतामढ़ी पहुंचने पर बिहार सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की। यात्रियों को ट्रेन के जरिए उनके घरों के लिए रवाना कराया गया।

नेपाल में फंसे अन्य भारतीय नागरिकों को भी सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

4 से 5 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण की जरूरत

नेपाल के वित्त मंत्री के मुताबिक, करीब तीन करोड़ की आबादी वाले हिमालयी देश को इस विनाशकारी बाढ़ के बाद सामान्य स्थिति में लौटने और पुनर्निर्माण के लिए लगभग 4 से 5 अरब डॉलर की जरूरत पड़ सकती है।

आपदा ने नेपाल के बुनियादी ढांचे को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। सड़क, पुल, बिजली परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण ढांचों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सरकार के सामने प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को दोबारा खड़ा करने की बड़ी चुनौती है।

हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ा असर

बाढ़ और सैलाब का असर नेपाल के ऊर्जा क्षेत्र पर भी पड़ा है। त्रिशूली नदी पर स्थापित कई हाइड्रो पावर परियोजनाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 450 मेगावाट क्षमता वाली एक दर्जन से अधिक जलविद्युत परियोजनाओं पर इसका असर पड़ा है।

नेपाल के कुल बिजली उत्पादन के करीब एक चौथाई हिस्से के बाढ़ से प्रभावित होने की बात कही जा रही है। बिजली परियोजनाओं को हुए नुकसान से देश के ऊर्जा ढांचे पर भी दबाव बढ़ गया है।

घरों में घुसा कीचड़, सड़कों पर जमा मलबा

बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब प्रभावित इलाकों में तबाही का मंजर सामने आ रहा है। घरों के भीतर और बाहर कई फीट तक कीचड़ और मलबा जमा है। सड़कें और गलियां मलबे से पटी हुई हैं। लोगों के सामने अपने घरों और कारोबार को दोबारा खड़ा करने की चुनौती है।

नेपाल सरकार और राहत एजेंसियां प्रभावित लोगों तक भोजन, पानी, चिकित्सा और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में जुटी हैं। वहीं लापता लोगों की तलाश और बरामद शवों की पहचान का काम भी जारी है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते