Thu, Oct 8
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर आया

By Anup Sharma·08 Oct 2026 09:20 AM (IST)
0
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर आया

गोवा। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देकर उन्हें पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार गोवा स्थित अपने फ्लैट में सीने में तेज दर्द के बाद वह बेहोश मिले थे. उनके बेटे मल्हार पाटेकर के मुताबिक, उनके बेटे मल्हार पाटेकर के मुताबिक, सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद फ्लैट पर मेडिकल टीम भेजी गई थी. टीम के पहुंचने पर नाना बेहोश मिले और उन्हें बचाने की कोशिश की गई. इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

मणिपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे नाना पाटेकर को मृत घोषित कर दिया. उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस मामले को मेडिको-लीगल केस के तौर पर दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा अंतिम कारण

नाना पाटेकर की मौत के मामले में Medico-Legal Case (MLC) दर्ज किए जाने और पोस्टमार्टम कराए जाने की जानकारी सामने आई है। इसलिए मौत के अंतिम चिकित्सकीय कारण और उससे जुड़ी परिस्थितियों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

45 मिनट तक दिया गया CPR

CPR यानी Cardiopulmonary Resuscitation एक आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है। इसमें छाती पर दबाव (Chest Compressions) और जरूरत के अनुसार सांस से जुड़ी सहायता देकर रक्त संचार और ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश की जाती है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नाना पाटेकर को करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया गया, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट ऐसी गंभीर चिकित्सकीय स्थिति है, जिसमें हृदय अचानक प्रभावी तरीके से रक्त पंप करना बंद कर देता है। इससे मस्तिष्क और शरीर के दूसरे महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक जाती है।

यह हार्ट अटैक से अलग स्थिति है। हार्ट अटैक में आमतौर पर हृदय की किसी रक्त वाहिका में रुकावट के कारण हृदय की मांसपेशी तक रक्त की आपूर्ति प्रभावित होती है, जबकि कार्डियक अरेस्ट में हृदय की पंपिंग अचानक रुक सकती है।

हिंदी और मराठी सिनेमा का बड़ा नाम

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय तक काम किया। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’, ‘प्रहार’, ‘अब तक छप्पन’, ‘वेलकम’ और ‘नटसम्राट’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को याद किया जाता है। उनके निधन की खबर के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

Anup Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

06 Oct 2026

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

03 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

06 Oct 2026

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित