Sun, Sep 13
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रायबरेली में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे, मंत्री मनोज पांडेय करा रहें हैं आयोजन... मुख्यमंत्री कल अपराह्न चार बजे RML आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे... अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम पर रंगदारी की धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक NGO मालिक और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. शामली में लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करने वाले मुकुल चौधरी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 8 साल से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है और उसके खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकती. मायावती का बड़ा ऐलान, परिवारवाद मुक्त रहेगी बसपा बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को परिवारवाद से दूर रखने के लिए बड़ा फैसला स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटों को बसपा में कोई राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा. मायावती ने संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही उन्होंने अंबेडकरवादी विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया है. आगरा 6 साल से फरार शातिर लुटेरा निखिल मेहरा गिरफ्तार अहमदाबाद में 5 किलो सोना लूटकांड का है आरोपी यूपी एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सिकंदरा के रामरघु आनंदा सोसाईटी से पकड़ा गया आरोपी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मोदी जी के ख़िलाफ़ माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को अब समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें। वे कभी छात्रों को भड़का रहे हैं और कभी समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरी यही सलाह है कि वे अपना समय और ऊर्जा भारत के विकास के बारे में सोचने में लगाएं। इससे देश का भी भला होगा और उनका भी भला होगा..."। लेटे हनुमान के 13 दिन बाद खुले कपाट, भव्य आरती में गूंजे जय श्रीराम के नारे प्रयागराज के संगम से बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई. मोदी-जिनपिंग मुलाकात में PM ने दिए 3 'म्यूचुअल' मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 50 मिनट की द्विपक्षीय बैठक में रिश्तों को रणनीतिक दिशा देने पर जोर रहा. पीएम मोदी ने आपसी संबंधों के लिए पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और हित के तीन सिद्धांतों पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए. सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आपूर्ति श्रृंखला और लोगों की आवाजाही बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. लखनऊ यूपी के 33 जिले के डीएम को सोमवार को लखनऊ बुलाया गया !! चुनाव आयोग ने सभी डीएम को 14 सितम्बर ( सोमवार ) लखनऊ बुलाया है, UP विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी बैठक में शामिल होंगे जिलाधिकारी, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में होगी चुनावी बैठक, 33 जिलों के DEO, Dy DEO/FLC और सुपरवाइजर बुलाये गये, सोमवार सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी बैठक, चुनाव आयोग की बैठक में शामिल होंगे ये सभी 33 जिलों के डीएम। पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। लखनऊ-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रायबरेली में श्री शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे, मंत्री मनोज पांडेय करा रहें हैं आयोजन... मुख्यमंत्री कल अपराह्न चार बजे RML आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ स्थापना दिवस समारोह में सहभागिता करेंगे... अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम पर रंगदारी की धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक NGO मालिक और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. शामली में लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करने वाले मुकुल चौधरी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार हुई है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह करीब 8 साल से लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन अपना पति मानती है और उसके खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकती. मायावती का बड़ा ऐलान, परिवारवाद मुक्त रहेगी बसपा बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को परिवारवाद से दूर रखने के लिए बड़ा फैसला स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटों को बसपा में कोई राजनीतिक पद नहीं दिया जाएगा. मायावती ने संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही उन्होंने अंबेडकरवादी विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया है. आगरा 6 साल से फरार शातिर लुटेरा निखिल मेहरा गिरफ्तार अहमदाबाद में 5 किलो सोना लूटकांड का है आरोपी यूपी एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सिकंदरा के रामरघु आनंदा सोसाईटी से पकड़ा गया आरोपी। दिल्ली में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मोदी जी के ख़िलाफ़ माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को अब समझ नहीं पा रहे हैं कि अब क्या करें। वे कभी छात्रों को भड़का रहे हैं और कभी समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरी यही सलाह है कि वे अपना समय और ऊर्जा भारत के विकास के बारे में सोचने में लगाएं। इससे देश का भी भला होगा और उनका भी भला होगा..."। लेटे हनुमान के 13 दिन बाद खुले कपाट, भव्य आरती में गूंजे जय श्रीराम के नारे प्रयागराज के संगम से बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई. मोदी-जिनपिंग मुलाकात में PM ने दिए 3 'म्यूचुअल' मंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 50 मिनट की द्विपक्षीय बैठक में रिश्तों को रणनीतिक दिशा देने पर जोर रहा. पीएम मोदी ने आपसी संबंधों के लिए पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता और हित के तीन सिद्धांतों पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए. सीमा पर शांति, व्यापार असंतुलन, आपूर्ति श्रृंखला और लोगों की आवाजाही बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. लखनऊ यूपी के 33 जिले के डीएम को सोमवार को लखनऊ बुलाया गया !! चुनाव आयोग ने सभी डीएम को 14 सितम्बर ( सोमवार ) लखनऊ बुलाया है, UP विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी बैठक में शामिल होंगे जिलाधिकारी, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी में होगी चुनावी बैठक, 33 जिलों के DEO, Dy DEO/FLC और सुपरवाइजर बुलाये गये, सोमवार सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगी बैठक, चुनाव आयोग की बैठक में शामिल होंगे ये सभी 33 जिलों के डीएम। पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया।

‘Pyramid of Privilege’ को ‘Platform of Partnership’ में बदलना होगा: मोदी ने BRICS में रखे 10 सुधार प्रस्तावों का खाका

By News Desk·12 Sept 2026280
0
‘Pyramid of Privilege’ को ‘Platform of Partnership’ में बदलना होगा: मोदी ने BRICS में रखे 10 सुधार प्रस्तावों का खाका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के सत्र ‘Inclusive Global Governance and Strengthening’ में वैश्विक शासन व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया की मौजूदा ग्लोबल गवर्नेंस व्यवस्था एक ऐसे पिरामिड की तरह दिखाई देती है, जिसके शीर्ष पर शक्ति और निर्णय लेने की क्षमता केंद्रित है, जबकि निचले स्तर पर वे देश हैं जो फैसलों से प्रभावित तो होते हैं, लेकिन उन्हें आकार देने में पर्याप्त भूमिका नहीं निभा पाते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि Global South आज वैश्विक संकटों की ‘front row’ में है, लेकिन decision-making की ‘back row’ में है। अब समय आ गया है कि इस ‘Pyramid of Privilege’ को ‘Platform of Partnership’ में बदला जाए, जहां हर देश की आवाज हो, हर सदस्य की हिस्सेदारी हो और मानवता का विकास निर्णयों के केंद्र में रहे।

अगले शिखर सम्मेलन तक तैयार हो BRICS Reform Roadmap

मोदी ने BRICS में वैश्विक शासन सुधार के लिए 10 प्रस्ताव तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों को अगले शिखर सम्मेलन तक BRICS Reform Roadmap का रूप देने का प्रयास किया जा सकता है।

उन्होंने इस रोडमैप के लिए तीन प्रमुख पहलुओं—Representation, Responsiveness और Rule-making—को महत्वपूर्ण बताया।

Representation के तहत प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को अब और टालने की जरूरत नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दिशा में text-based negotiations को निश्चित समय-सीमा और स्पष्ट परिणामों से जोड़ना होगा।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में वोटिंग पावर, नेतृत्व पदों और नीतिगत प्राथमिकताओं को मौजूदा आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने की जरूरत भी बताई। मोदी ने कहा कि जो देश वैश्विक आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, उन्हें वैश्विक आर्थिक शासन की दिशा तय करने में भी उचित भूमिका मिलनी चाहिए।

‘BRICS Continuity and Implementation Mechanism’ का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री ने BRICS के कामकाज में निरंतरता और फैसलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए BRICS Continuity and Implementation Mechanism बनाने का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि BRICS की अध्यक्षता हर वर्ष बदलती है, लेकिन इससे संस्थागत गति रुकनी नहीं चाहिए। Troika के माध्यम से विभिन्न पहलों और परिणामों की निगरानी की जा सकती है।

मोदी ने एक सुरक्षित डिजिटल रिपॉजिटरी बनाने का भी सुझाव दिया, जिसमें प्रत्येक निर्णय के साथ संबंधित नोडल बिंदु, समय-सीमा और उसके क्रियान्वयन की स्थिति दर्ज की जा सके।

Seafarers के लिए Emergency Support Network का सुझाव

Responsiveness के तहत प्रधानमंत्री ने वैश्विक व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले seafarers की सुरक्षा और सहायता का मुद्दा उठाया। उन्होंने Seafarers Emergency Support Network बनाने का प्रस्ताव रखा।

इसके माध्यम से संबंधित देशों की Maritime Authorities और मिशनों को जोड़ा जा सकेगा। इससे संकट की स्थिति में distress alerts, चिकित्सा सहायता, परिवारों को सूचना और evacuation जैसी सेवाओं में सहयोग उपलब्ध कराया जा सकेगा।

AI और नई तकनीकों के नियमों में Global South की भूमिका

प्रधानमंत्री ने भविष्य की वैश्विक नियम व्यवस्था में समान भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि AI, cyberspace, outer space, biotechnology और critical technologies न केवल भविष्य के अवसर तय कर रहे हैं, बल्कि इनके लिए वैश्विक नियम भी आकार ले रहे हैं।

मोदी ने कहा कि ग्लोबल साउथ को केवल ‘rule-taker’ नहीं बल्कि ‘rule-shaper’ बनाने के प्रयास करने होंगे। इसके लिए BRICS के माध्यम से ग्लोबल साउथ के युवा राजनयिकों और नीति-निर्माताओं को negotiation skills, practical training और legal expertise उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस दिशा में नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

‘From voice to impact, from privilege to partnership’

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन का संदेश स्पष्ट होना चाहिए—यदि भविष्य साझा है तो उसके निर्माण का अधिकार भी साझा होना चाहिए।

उन्होंने BRICS के 20 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में कहा कि अब संगठन के लिए अगले 20 वर्षों का एक महत्वाकांक्षी एजेंडा तैयार करने का समय है।

मोदी ने BRICS के लिए नया संकल्प सामने रखते हुए कहा—“From voice to impact. From privilege to partnership.” यानी आवाज से प्रभाव की ओर और विशेषाधिकार से साझेदारी की ओर बढ़ना ही BRICS at 20 का संकल्प होना चाहिए।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Sept 20265115

भारतीय ज्ञान परंपरा स्वामी विवेकानंद और डॉ मोहन भागवत की समदृष्टि

10 Sept 20264700

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

11 Sept 20261445

बारिश-बाढ़ से टूटी सड़कों पर योगी सरकार का फोकस, त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग होंगे दुरुस्त

10 Sept 20263165

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

11 Sept 20261330

आजमगढ़ मंडल में ढाई लाख से अधिक महिलाओं और सहयात्रियों ने उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ

10 Sept 20262505

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

10 Sept 20262190

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव

09 Sept 20263850

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी