Fri, Oct 9
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।

लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, 18 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Published By Ashutosh Kumar Sharma·09 Oct 2026 09:10 PM (IST)
0
लखनऊ में 265 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, 18 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कैबिनेट फैसलों की दी जानकारी, नगर पालिकाओं में भी लागू होंगी भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां-2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगरीय परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और शहरी विकास को व्यवस्थित बनाने के लिए कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में बताया कि लखनऊ की वृंदावन योजना में पीपीपी मॉडल पर आधुनिक बस टर्मिनल और वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 18 शहरों में ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां-2025 लागू करने का भी निर्णय लिया गया है।

वृंदावन योजना में 265 करोड़ रुपये से बनेगा बस टर्मिनल

ए.के. शर्मा के अनुसार, लखनऊ की वृंदावन योजना स्थित पी-4 पार्किंग में लगभग सात एकड़ क्षेत्रफल पर एकीकृत सिटी बस टर्मिनल और वाणिज्यिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 265 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर तैयार किया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य नगरीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना, यातायात प्रबंधन में सुधार करना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रदेश के 18 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

कैबिनेट के फैसले के तहत प्रदेश के 18 शहरों में जीसीसी मॉडल पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा (जेवर) शामिल हैं।

इस मॉडल के तहत वाणिज्यिक संचालन शुरू होने के बाद अनुबंध की अवधि 12 वर्ष होगी। बसों के किराये और उपयोगकर्ता शुल्क का निर्धारण सरकार करेगी। इस व्यवस्था से नगरीय सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को व्यवस्थित करने का लक्ष्य है।

नगर पालिकाओं में लागू होंगी भवन निर्माण उपविधियां-2025

नगर विकास मंत्री ने बताया कि विकास प्राधिकरणों के बाहर स्थित नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भवन निर्माण एवं विकास संबंधी उपविधियां लागू नहीं होने से अनियोजित विकास और अनधिकृत निर्माण जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

इन समस्याओं को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 में संशोधन के माध्यम से नगर पालिकाओं को भूमि उपयोग, मास्टर प्लान, भवन अनुज्ञा और विकास नियंत्रण से जुड़ी शक्तियां देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही विकास प्राधिकरणों में लागू भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां-2025 को नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी लागू किया जाएगा।

सुनियोजित शहरी विकास पर जोर

सरकार के अनुसार, इन फैसलों से नगर पालिका क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास संबंधी गतिविधियों को नियमानुसार संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, शहरी परिवहन सुविधाओं में सुधार और नगरीय क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता खुलेगा।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

07 Oct 2026

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन