UP में कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAS
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कम से कम 100 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी तक लगभग 15 जिलों में 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और आने वाले समय में प्रत्याशियों की संख्या और विधानसभा क्षेत्रों का विस्तार किया जाएगा।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में पार्टी का मुख्य फोकस ऐसे लोगों पर रहा है जो अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध और सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। पार्टी केवल चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी खड़े करने के बजाय ऐसे संघर्षशील व्यक्तियों को राजनीतिक मंच देना चाहती है जो अपने क्षेत्र में आम नागरिक की आवाज बन सकें।
उन्होंने कहा कि आजाद अधिकार सेना का चुनावी संघर्ष सत्ता प्राप्ति मात्र का प्रयास नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा अन्यायपूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष को राजनीतिक रूप देने का अभियान है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सुभाष यदुवंश ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना, ‘दोनों राजकुमार’ कहकर कसा तंज

राहुल-प्रियंका के खिलाफ फिर FIR, विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जगतपुर इंटर कॉलेज में पुलिस बल की ब्रीफिंग

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच तेज, प्रदेश नेतृत्व की दो सदस्यीय टीम पहुंची बलिया
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).