श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की चुटकी, बोले- ‘ये मामला सरकार को ले डूबेगा’; शिवा शर्मा की मां ने जताया आभार

कुंवर अशोक सिंह राजपूत
लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में 11 दिन बाद मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश की नागपुर से गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक चर्चा में भी आ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस प्रकरण पर चुटकी लेते हुए कहा “ये मामला (श्रद्धा दुबे) कोई सामान्य मामला नहीं है, ये वो मामला है जो सरकार को ले डूबेगा।
श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच, आरोपियों से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई पर निगाहें टिकी हैं।

इस बीच कारोबारी शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने बेटे के मामले में कार्रवाई के लिए यूपी पुलिस, एसटीएफ, मीडिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी के दिन अच्छी खबर सुनने को मिली है। उन्हें उम्मीद है कि बेटे की हत्या के मामले में न्याय मिलेगा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि मामले में अभी और खुलासे होने बाकी हैं।
गौरतलब है कि शिवा शर्मा की मौत के मामले में उनकी मां रंजना शर्मा की तहरीर पर 9 अक्टूबर 2026 को हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मारपीट के बाद शिवा शर्मा को बहुमंजिला अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था। मामले में तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
अब तीनों की गिरफ्तारी के बाद जहां पुलिस आगे की जांच में जुटी है, वहीं अखिलेश यादव की टिप्पणी ने इस प्रकरण को राजनीतिक रूप से भी चर्चा में ला दिया है। रंजना शर्मा को उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने के साथ बेटे की मौत से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होगा और उन्हें न्याय मिलेगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोंगपा को मिला नया नेतृत्व : सुरेश शाह बने बलिया जिलाध्यक्ष, परशुराम खरवार को जिला सचिव की जिम्मेदारी

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर

अयोध्या पहुंचे असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, रामलला के किए दर्शन; अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लखनऊ में ‘दशानन रावण’ पोस्टर से सियासी घमासान, राहुल-अखिलेश के साथ एलन मस्क भी निशाने पर
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).