Fri, Oct 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

By News Desk·30 Oct 2026 05:23 PM (IST)
0
यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

कुंवर अशोक सिंह राजपूत

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 के चुनावी अभियान का औपचारिक शंखनाद किया। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य देते हुए आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। शाह ने कहा कि कई प्रदेशों में UCC लागू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में भी आप बीजेपी की सरकार बनाइए, यहां भी हम UCC लागू करेंगे।

आशियाना स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि मैं योगी जी को बधाई देना चाहता हूं। लोगों ने कठोर शासन देकर उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी अंगद का पैर है, उसे कोई नहीं हिला सकता। आप सभी पार्टीजन कमर कस लो। अर्जुन की तरह मछली की आंख यानी 2027 के विधानसभा चुनाव पर नजर रखो। चार महीने बाद हमें तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है।

अमित शाह ने पार्टी के सामने 2017 के विधानसभा चुनाव में हासिल 312 सीटों के प्रदर्शन को दोहराने का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता भी सबसे पहले कार्यकर्ता हैं और संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही बढ़ती है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। शाह ने जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को देश की राजनीति के लिए तीन राहु बताया।

2014 में 44 विधायकों से 2017 में 312 सीटों तक का सफर याद दिलाया

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पुराने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के केवल 44 विधायक थे और पार्टी में काफी निराशा थी। वह खुद तहसील तक गए। जब संगठन ठीक हुआ तो 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 लोकसभा सीटें जीतीं।

उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय नोटबंदी हुई थी और अखिलेश यादव को रातभर नींद नहीं आई थी। बीजेपी ने 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 सीटें जीतीं और लंबे अंतराल के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई।

रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

अमित शाह ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके पुराने शासन को भी निशाने पर लिया। उन्होंने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने की घटना का उल्लेख करते हुए सपा को कठघरे में खड़ा किया। शाह ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, वे किस मुंह से उत्तर प्रदेश में फिर सरकार बनाने की बात करते हैं। हमने राम मंदिर बनाकर दिखा दिया।

उन्होंने 30 अक्टूबर की तारीख का उल्लेख करते हुए कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1990 में अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। आपकी तीन पीढ़ियों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया।

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को संसद में चर्चा की चुनौती

गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैच हारने के बाद अब अंपायर पर आरोप लगाया जा रहा है कि वोट चोरी हुई है। बीजेपी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि विशेष सत्र बुलाकर संसद में चर्चा कीजिए, बीजेपी हर सवाल का जवाब देने को तैयार है।

पंकज चौधरी ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का आह्वान

इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने स्वागत भाषण में कार्यकर्ताओं से संगठन की ताकत को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि संगठन की शक्ति का मूल्यांकन करने, उपलब्धियों की समीक्षा करने और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। बीजेपी कार्यकर्ता 2027 के महासंग्राम में विजय का नया अध्याय लिखने के संकल्प के साथ एकत्र हुए हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि 14 जुलाई 2024 के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ पार्टी प्रचंड बहुमत से तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

मिशन-2027 के लिए बीजेपी ने तय किए पांच प्रमुख लक्ष्य

बीजेपी ने मिशन-2027 के लिए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में पांच प्रमुख लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इनमें बूथ समितियों को सक्रिय करना, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाना, मंडल एवं जिला स्तर पर नियमित बैठक और समीक्षा करना, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों तथा नए मतदाताओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाना और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शामिल है।

इसके साथ ही सामाजिक समरसता और सर्वसमावेशी विकास को लेकर जनसंपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा विभिन्न सामाजिक वर्गों की समस्याओं को समझने की जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक के जरिए बीजेपी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों को गति देने का संदेश दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने जहां UCC, राम मंदिर, कानून-व्यवस्था और विपक्ष के आरोपों को अपने संबोधन का प्रमुख हिस्सा बनाया, वहीं कार्यकर्ताओं के सामने तीसरी बार सत्ता में वापसी और 312 सीटों का लक्ष्य रखकर चुनावी तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Oct 2026

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

27 Oct 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

26 Oct 2026

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

26 Oct 2026

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

27 Oct 2026

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

26 Oct 2026

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

26 Oct 2026

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख

28 Oct 2026

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी