राहुल-प्रियंका के खिलाफ फिर FIR, विपक्षी सांसदों की बैठक के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आकाशवाणी भवन परिसर में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रवेश करने के मामले में राहुल और प्रियंका समेत अन्य विपक्षी सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच पर बुलाया। बैठक के बाद विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए, जहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही रोक दिया और कई नेताओं को हिरासत में लिया।
यह घटनाक्रम एक दिन पहले के विरोध प्रदर्शन के बाद सामने आया। मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में चले गए थे, जहां लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन हुआ। इसी मामले में एफआईआर दर्ज की गई।
विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर गंभीर सवाल हैं और इसी मुद्दे पर वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बहु-सदस्यीय आयोग में मतभेद होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और फैसले अंततः सर्वसम्मति से लिए गए।
राहुल गांधी ने बुधवार को अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ पहले से 45 एफआईआर हैं और उन्होंने 100 एफआईआर का लक्ष्य बताया।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सुभाष यदुवंश ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना, ‘दोनों राजकुमार’ कहकर कसा तंज

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जगतपुर इंटर कॉलेज में पुलिस बल की ब्रीफिंग

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच तेज, प्रदेश नेतृत्व की दो सदस्यीय टीम पहुंची बलिया

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).