विधान परिषद चुनाव: लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन तीन ने दाखिल किए पर्चे, तीन प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र
लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, तीन अन्य लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि शनिवार को कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि तीन नामांकन पत्रों का वितरण भी हुआ। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रवण कुमार त्रिपाठी, वृंदावन योजना, लखनऊ और शाह आलम खान, तहसील बिसवां, सीतापुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। वहीं, लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जानकीपुरम, लखनऊ निवासी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चांदपुर महमूदाबाद, सीतापुर निवासी सुशील कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र लिया। लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लहरपुर, सीतापुर निवासी वकील अहमद अंसारी तथा माधोगंज, हरदोई निवासी अविनाश कुमार सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन को लेकर प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में और प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा

कस्ता में गरजी ‘लाखन आर्मी’, सूरज पासी बोले- इतिहास के सम्मान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

इमरान मसूद को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- सपा से टकराव का मिला इनाम!

राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश पर ओपी राजभर का हमला, PDA से परिवारवाद-दौलत तक के सवाल पर साधा निशाना
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).