नई पीढ़ी को मिले मौका : गडकरी का बयान, मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज़
कुंवर अशोक सिंह राजपूत
नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक ताजा बयान ने देश के राजनीतिक गलियारों और सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने अपने 30 साल के लंबे सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान कई उतार-चढ़ाव और सम्मान देखे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अब वे पहले जितना काम करने में असमर्थ हैं और समय आ गया है जब नई पीढ़ी को जिम्मेदारियां संभालनी चाहिए तथा पुरानी पीढ़ी को केवल मार्गदर्शन की भूमिका में रहना चाहिए।
नितिन गडकरी के इस बयान के बाद मोदी मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल और विस्तार को लेकर कयासबाज़ी तेज़ हो गई है। आगामी सितंबर में भाजपा संगठन में संभावित बदलावों के बाद केंद्रीय कैबिनेट के पुनर्गठन की चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं। ऐसे में गडकरी का 'नई पीढ़ी को मौका देने' वाला बयान उनके मंत्री पद से हटने या संगठन में किसी नई भूमिका में जाने के संकेतों के रूप में देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).