सितंबर तक पीएम आवास योजना-ग्रामीण के सभी लंबित आवास पूरे कराएं अधिकारी: केशव प्रसाद मौर्य

• 4 सितम्बर, 2026 तक शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
• तकनीकी खामियों का वीसी के माध्यम से तत्काल समाधान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने दूरभाष पर ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों के निर्माण एवं पंजीकरण की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि 4 सितम्बर, 2026 तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा लगभग 10 हजार शेष आवासों को प्राथमिकता के आधार पर सितम्बर, 2026 तक पूर्ण कराया जाए।
उपमुख्यमंत्री जी ने ब्लाक स्तर के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित करें कि पात्रता सूची की जानकारी संबंधित लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाए और मोबाइल एप के माध्यम से भी उन्हें अपनी सूची एवं आवेदन से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जाए। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी तथा पात्र परिवारों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मौर्य जी ने जनपद स्तर एवं विभागीय मुख्यालय के मध्य आवासों के पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रियाओं में आ रही तकनीकी खामियों पर निर्देश दिया कि जनपदों और मुख्यालय के मध्य समन्वय स्थापित कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से समस्याओं का तत्काल समाधान करायें, ताकि तकनीकी कारणों से पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिलने में देरी न हो।
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नहीं किया जाएगा, निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।
मौर्य जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की मंशा है कि पात्र ग्रामीण परिवारों को योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर मिले एवं कोई पात्र छूटे नही, कोई अपात्र पाए नहीं ।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोविंदनगर कानपुर विधान सभा - ग्राउंड रिपोर्ट

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में ‘कागजी स्कूल’ का आरोप, मौके पर लटका मिला ताला, संजय सिंह ने उठाए सवाल

यूपी में सियासी वीडियो वॉर : BJP-सपा की IT सेल आमने-सामने, अखिलेश का वीडियो से पलटवार

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला
टॉप रीड्स

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

शामली एनकाउंटर पर DGP राजीव कृष्ण की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

चिनहट पुलिस की नाकामी: अपहरण और लूट के 5 माह बाद भी न गिरफ्तारी, न सामान बरामद
रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार की सौगात, साथी के साथ मुफ्त सफर की सुविधा

अंकित हत्याकांड: SHRC द्वारा मोहित-सुमित प्रकरण में केस दर्ज
शिव-विष्णु का अभेद दर्शन: जानिए वामन पुराण की वह दिव्य कथा, जब ब्रह्मांडीय संतुलन के लिए प्रकट हुआ 'हरिहर' स्वरूप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).