वायरल ऑडियो से सुलतानपुर में सियासी भूचाल : मोनू सिंह ने लगाया चंद्रभद्र सिंह व अपनी हत्या की साजिश का आरोप

वायरल ऑडियो से सुलतानपुर की सियासत गरमाई, मोनू सिंह ने खोला मोर्चा
एसपी को सौंपी वॉइस रिकॉर्डिंग और शिकायत, बोले-न्याय नहीं मिला तो जाएंगे कोर्ट
लखनऊ/सुलतानपुर। वायरल ऑडियो को लेकर जिले की सियासत में एक बार फिर संग्राम छिड़ गया है । धनपतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह ने प्रेसवार्ता कर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि सामने आए ऑडियो से उनकी और उनके पूर्व विधायक भाई चंद्रभद्र सिंह की हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपों के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है और वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है।
मोनू सिंह ने प्रेसवार्ता में पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि जेल में मुलाकात के दौरान मुन्ना बजरंगी से भी हत्या करवाने की बात सामने आई थी। उनका कहना है कि वायरल ऑडियो सामने आने के बाद उन्हें कथित साजिश की गंभीरता का अंदाजा हुआ। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।
मोनू सिंह के मुताबिक उन्होंने पुलिस अधीक्षक चारु निगम से मुलाकात कर वायरल वॉइस रिकॉर्डिंग और शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की। साथ ही स्पष्ट कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय की शरण लेंगे।वायरल ऑडियो को लेकर सुलतानपुर की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। मोनू सिंह ने कहा कि यदि लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं तो जांच से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं,यदि रिकॉर्डिंग में सामने आए कथित तथ्यों में साजिश के संकेत मिलते हैं तो पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।अब पूरे मामले में पुलिस जांच पर निगाहें टिक गई हैं।वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता,आवाज किसकी है और उसमें कही गई बातों का वास्तविक संदर्भ क्या है,यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोनू सिंह के आरोपों ने जिले की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर चर्चा

जाति का जहर घोलने निकले हैं अखिलेश, 100 यात्राएं भी नहीं बचा पाएंगी सपा को' : अनिल राजभर

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

अयोध्या पर अखिलेश के सवालों का दयाशंकर ने दिया जवाब, विकास परियोजनाओं और पुराने रिकॉर्ड पर घेरा
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).